ग्वालियर
घाटीगांव नयापुरा गांव में जो पानी का संकट है वह 4 से 5 दिनों में दूर करा दिया जाएगा।

गांव में जल्द नया बोरिंग कराएंगे, जिससे ग्रामीणों के बीच पानी की समस्या दूर हो सके। यह बात प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने घाटीगांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से कही। मंत्री ने कहा कि जल्द ही नयापुरा गांव के ग्रामीणों के बीच पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अभिषेक राठौर, आनंद कटारे, जीतू धावई, धर्मवीर माथुर, रवि कुशवाह आदि मौजूद थे
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal