Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो महिलाओं ने फर्जी वसीयत बनाकर मकान बेचा, रिटायर्ड इंजीनियर से 19.25 लाख ठगे

 
ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपनी बुआ के मकान की फर्जी वसीयत बनाकर दो महिलाओं ने एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को बेचकर 19.25 लाख रुपए की ठगी कर ली। मकान के नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान यह खुलासा हुआ और बुआ ने आपत्ति लगा दी। इस पर इंजीनियर ने कोतवाली थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 
कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि ठाकुर बाबा रोड निवासी मिथलेश कुमार द्विवेदी पुत्र केशव दयाल द्विवेदी रिटायर्ड इंजीनियर है और शुगर फैक्ट्री में पदस्थ थे। वर्ष 2010 में उन्होंने सुखमीत कौर तथा जसविंदर कौर से एक मकान का सौदा किया था। सौदा 19 लाख 25 हजार रुपए में तय हुआ और मकान की रजिस्ट्री करा ली। रजिस्ट्री कराने के बाद जब वे मकान का नामांतरण कराने पहुंचे तो पता चला कि यह मकान तो पुष्पंत कौर के नाम पर दर्ज है।
 
पुष्पंत कौर को जब अपने मकान की रजिस्ट्री होने की जानकारी लगी तब उन्होंने आपत्ति लगा दी। मकान के नामांतरण पर आपत्ति लगने पर इंजीनियर मिथलेश कुमार, सुखमीत व जसविंदर कौर के पास गए और अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन वह धमकी देने लगी। इस पर मिथलेश ने कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...