ग्वालियर-
तानसेन मकबरा के पास मंगलवार शाम एक अधेड़ का शव पड़ा मिला था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक के सिर में चोट लगी है जो घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध बनाता है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।
आधार कार्ड मशीन से क्यों नहीं पहचान करती पुलिस अज्ञात लाशों की?
उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा तानसेन मकबरा पर तैनात गार्ड ने मंगलवार शाम पुलिस को सूचना दी थी कि एक शव परिसर में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया। मृतक के सिर से खून बह रहा था पीछे की तरफ घाव भी था। मृतक की तलाशी लेने पर ऐसा कोई भी सामान नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष बताई गई है। वह ऊपर बनियान पहने है और नीचे पजायमा। उसकी टी-शर्ट पास ही रखी हुई है। हुलिया से वह मजदूर जैसा दिख रहा है। पुलिस ने शव को डेड हाउस पहुंचाने के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
पेड़ पर फांसी लगाने वाले की नहीं हुई शिनाख्त
गोला का मंदिर थानाक्षेत्र स्थित गर्डरवाली पुलिया और रेलवे की वॉशिंग साइड के पास मंगलवार दोपहर पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगा ली थी। मृतक की जेब से एक बस टिकट के अलावा कुछ भी नहीं मिला था। बुधवार को भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal