Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अंधी हत्या को नवागत एसपी – अभिजीत रंजन ने किया खुलासा, निकला प्रेम प्रसंग का मामला।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 30 -31मई 2019 को मध्य रात्रि को विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त चौकी क्षेत्र में अज्ञात लड़की की हत्या के बाद नाले में मिली शव को लेकर सनसनी फैल गयी थी ।

बताया जा रहा है कि अज्ञात नाबालिक मृतिका- 16 वर्ष की शव नाला में पड़ा था और थाना विन्ध्यनगर में मर्ग कायम कर मृतिका का शव का पंचनामा कर जिसमें मृतिका के शव गले मे चोट के निशान पाये गये जिसे जिला चिकित्सालय बैढन के डाक्टरो द्वारा पीएम कगया गया और पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया जाँच के आधार पर विध्यनगर थाना में अप.क्र.248/19 धारा 302, 201भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान लिया गया कि आरोपी राजेन्द्र बाबू उर्फ अन्ना खैरवार पिता- रामजतन खैरवार उम्र 24 वर्ष निवासी- अम्बेडकर नगर शक्तिनगर सोनभद्र (उ.प्र.) और नाबालिक मृतिका उम्र-16 के बीच प्रेम सम्बन्ध था जो दिनाक 26/05/2019 अपने घर के कमरे में रखा था उसी समय से मृतिका शादी के लिये जबरन दबाव बनाने लगी और आरोपी अन्ना की शादी पहले से कही तय था जो टूटने पर समाज में बदनामी होने की बात को लेकर मृतिका की गला दबाकर हत्या कर दी गयी रात्रि 2:30 से 3:00 के बीच अपनी जेनस्टिलो कार यूपी 64 एन 5053 से अपने निवास अंबेडकर नगर थाना शक्तिनगर – सोनभद्र (उ.प्र.) से साक्ष्य मिटाने तथा अपराध से बचने के उद्देश्य से सीजीएम ऑफिस जयंत के पास नाले में किनारे फेंक दिया था और हत्या में उपयोग की गयी 1 बुलेट मोटर साइकिल व 1 मारुति जेनस्टिलो कार रस्सी एवं मृतिका के कपड़े व आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर जप्त किये गये आरोपी राजेंद्र बाबू उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुये पूरा घटनाक्रम को बताया और राजेंद्र खैरवार के विरुद्ध 240/19, धारा 302, 201, 363, 366 (क), 376 (2)(एन)5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया ।

उक्त सनसनीखेज अंधी हत्या का खुलासा जिले के *नवागत जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन* ने नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर व विध्यनगर थाना प्रभारी- अरुण पाण्डेय के समक्ष खुलासा किया गया ।

*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, जयंत चौकी प्रभारी आर.पी. मिश्रा, एएसआई- एनपी तिवारी, प्र.आर. वीरेंद्र त्रिपाठी, रामायण द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, प्र.आ. सूर्यभान साकेत, आर. नूर आलम, कमल जागीरदार, प्रकाश सिंह, शिवम सिंह की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...