ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/06/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय सिंगरौली उपखंड कार्यालय एवं तहसील (ग्रामीण) परिसर बैढन दोनों कार्यालय के बीच में एक प्याऊ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अब जाके काफी

जद्दोजहद के बाद भीषण गर्मी को देखते हुये “नि:शुल्क प्याऊ” खोला गया जिसमें घड़ा तो रखा हुआ है वही घड़े का ढक्कन – गिलास – पानी निकालने की सामग्री एवं कोई कर्मचारी पानी पिलाने हेतु नियुक्त नही है जिससे लोगों को पीने का पानी मिलने में दिक्कतें आ रही है और वहीं पर नगर निगम का पानी टैंकर आया तो प्याऊ के सामने मोटर साइकिल खड़े थे व हैंडल लॉक है वही खड़े लोग मोटर साइकिल को हटाना चाह रहे तो हटा नही पा रहे है ऐसे में घड़े में पानी

भरने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी कुछ घड़ा भरा गया कुछ नही भरा गया ।
वही एडवोकेट रणधीर कुमार मंडल ने बताया कि यह “निःशुल्क प्याऊ” बहुत मुश्किल से खुल पाया है जिसके लिये सम्बन्धित अधिकारी से पत्राचार किया गया तब जाकर यह सब हो पाया जिसमें पानी पिलाने वाला व्यक्ति नदारद है उन्होंने मांग की है कि कम से कम एक व्यक्ति पानी पिलाने हेतु नियुक्त किये जाये जिसे लोगों को भीषण गर्मी में “नि:शुल्क प्याऊ” में घड़े का ठंडा पानी से सभी का गला तर हो सके और “निःशुल्क प्याऊ” के सामने कोई भी वाहन खड़ा न करे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal