Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घर में साथ नहीं रहे, इसलिए 5 साल की मासूम भतीजी को मारपीट करने के साथ चिमटे से दागती है ताईग्वालियर-

ग्वालियर-
शिवपुरी शहर के खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास पांच साल की मासूम उसकी ताई अमानवीयता कर रही थी। बेदर्द ताई बच्ची के साथ न सिर्फ मारपीट करती थी, बल्कि उसे गर्म चिमटे से दागती थी। ताई की अमानवीयता से तंग आकर शुक्रवार को बच्ची घर छोड़कर भाग आई, तब इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को मिली। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची की काउंसिलिंग की तो पता चला कि बच्ची के पिता का निधन हो चुका है। मां लापता है।
इस कारण बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ ताऊ-ताई के पास रहती है, लेकिन उसकी ताई भाई-बहन को अपने साथ नहीं रखना चाहती, इसलिए प्रताड़ित करती है। चाइल्ड लाइन ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक पांच साल की एक बच्ची शुक्रवार की शाम शिवपुरी शहर में पार्क में पहुंच गई। लोगों ने डरी-सहमी बच्ची को देखा तो चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ ले आई। चाइल्ड लाइन ने बच्ची के बारे में खोजबीन की तो पता चला कि उसके पिता की मौत हो चुकी है जबकि मां पिछले तीन साल से लापता है। ऐसे में बच्ची खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास अपने ताऊ-ताई के यहां अपने बड़े भाई के साथ रहती है।
ताऊ भाई-बहन को साथ रखना चाहते हैं, लेकिन ताई गायत्री लखेरा पत्नी भूरेलाल दोनों भाई-बहन को साथ रखने तैयार नहीं है। इसलिए वह मासूम बच्ची को रोज पीटती है। बच्ची ने चाइल्ड लाइन टीम को बताया कि उसकी ताई मारपीट करने के साथ उसे चिमटे से दागती रही है। उसके पैरों और पीठ पर दागने के निशान भी हैं। चाइल्ड लाइन टीम ने बाल कल्याण समिति को जानकारी दी। बच्ची की काउंसिलिंग करने के बाद बाल कल्याण समिति ने पुलिस को पत्र लिखा और आरोपी ताई के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने भादवि की धरा 323 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...