Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

देवी देवताओं को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

ग्वालियर-
 
हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर बजरंगियों ने शुक्रवार की दोपहर को कंपू थाना घेर लिया। बजरंगी फेसबुक पर देवी देवताओं का अपमान करने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सीएसपी मुनीष राजौरिया ने बजरंगियों को समझा-बुझाकर शांत किया। कंपू थाना पुलिस ने फैजली अली खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
फेसबुक पर फैजल अली खान ने हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की। टिप्पणी पोस्ट होने पर आक्रोशित बजरंगी मय साक्ष्‌यों के साथ कंपू थाने पहुंच गए। बजरंगियों ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरु कर दी। बजरंगियों के थाने पर हंगामा करने की सूचना मिलते ही सीएसपी मुनीष राजौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बजरंग दल से जुड़े गजराज सिंह पुत्र नारायाण दास निवासी बगिया ललितपुर कॉलोनी ने लिखित शिकायत के साथ अभद्र टिप्पणी का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद गजराज सिंह की रिपोर्ट पर फैजल अली खान के खिलाफ धारा 295(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फेसबुक अकाउंट पर आरोपी का पता कंपू लिखा है। पुलिस आरोपी के फोटो से उसकी तलाश कर रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...