Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
गोली लगने से घायल महिला की अस्पताल में मौत,परिजनों का थाने पर हंगामा – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गोली लगने से घायल महिला की अस्पताल में मौत,परिजनों का थाने पर हंगामा

ग्वालियर-
 
पति द्वारा गोली मारने से घायल पूनम राठौड़ की शुक्रवार की शाम को अस्पताल में मौत हो गई। पति अरविंद सिंह राठौड़ से झगड़ा होने के बाद पूनम 15 दिन पूर्व गोल पहाड़िया नवग्रह मंदिर के पास स्थित मायके आ गई थी। अरविंद गुरुवार की दोपहर को पत्नी से मिलने के बहाने ससुराल आया था। पत्नी को कमरे में बुलाकर पति ने पेट में गोली मार दी थी। गोली पूनम की आंत में फंस गई थी। पूनम की मौत से आक्रोशित परिजनों ने थाने पर हंगामा कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
 
गोल पहाड़िया नवग्रह कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश राठौड़ की छोटी बेटी पूनम राठौड़ की शादी चार साल पूर्व दतिया निवासी अरविंद सिंह राठौड़ से हुई थी। पूनम के चार साल की बेटी है। पूनम के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से अरविंद पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पूनम ने उससे परेशान होकर दहेज एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन परिचितों के सामने अरविंद ने भरोसा दिलाया था कि वह कभी परेशान नहीं करेगा। उसकी बात पर भरोसा कर पूनम ने उससे राजीनामा कर लिया था। और साथ रहने लगी थी। लेकिन कुछ दिन सही रहने के बाद अरविंद फिर से परेशान करने लगा। 15 दिन पूर्व आरोपी के मारपीट करने के बाद 4 साल की बेटी को लेकर पूनम मायके आ गई थी। गुरुवार को अरविंद राठौड़ बात करने के बहाने ससुराल आया। उसने पूनम को एकांत में कमरे में बुलाया और बात करते-करते उसने कट्टा निकालकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गोली पूनम के आंत में लगी थी। शुक्रवार की शाम को पूनम की मौत हो गई।परिजनों ने किया हंगामा- शुक्रवार की शाम को घायल पूनम राठौड़ की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जनकगंज थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अरविंद राठौड़ के घटना के बाद से तलाश किया जा रहा है। पुलिस उसे तलाशने के लिए दतिया भी दबिश दे आई है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पूनम के शव का पुलिस शनिवार की सुबह डॉक्टरी परीक्षण कराएगी। फिलहाल शव को पुलिस ने अपनी निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया है। हत्या के प्रयास के मामले को हत्या में तब्दील करने के लिये कार्रवाई की जा रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...