BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी सिंगरौली के तत्वाधान में जिले के किसानों – मजदूरों – विस्थापितों सहित अन्य विभिन्न समस्याओं को देखते हुये सीपीआई पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष कल दिनांक 31/05/2019 को शाम 05:00 बजे धरना – प्रदर्शन कर समस्याओं का निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा जायेगा ।

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के सीधी/सिंगरौली लोकसभा प्रत्याशी – काम. संजय नामदेव ने बताया कि धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु अनवरत लड़ाई जारी रहेगा और सभी कार्यकर्ताओ से अपील की है कि समय से धरना – प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता – पदाधिकारी पहुँचे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal