Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

6 लुटेरे पकड़े, 17 मोबाइल, 3 बाइक व कट्टे बरामद, 5 वारदातें खुली

ग्वालियर-
 
डकैती डालने आए 6 बदमाशों को पुलिस ने आधी रात पिछाड़ी ड्योढ़ी से पकड़ा है। पूछताछ में इनसे 2 लूट की वारदातों सहित 5 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो कट्टे, 17 मोबाइल, 3 बाइक सहित चोरी किए गहने व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। पिछले महीने हुजराज रोड पर फर्नीचर कारोबारी मंगल बंधु के साथ हुई 3 लाख रुपए की लूट में भी इस गिरोह के होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित पिछाड़ी ड्योढ़ी के पास अंधेरे में तीन बाइक पर 5 से 6 लड़कों के खड़े होने की सूचना एएसपी शहर सतेन्द्र सिंह तोमर के पास आई थी। जिस पर तत्काल सूचना टीआई कोतवाली अजय चानना को देते हुए सूचना की तस्दीक और घेराबंदी के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस की टीम ने बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह चारों तरफ से पहले ही घेरे जा चुके थे और पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 6 युवकों का पकड़ा है। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 3 कट्टे, कारतूस व सरिया मिले। पूछताछ में पता चला कि यह सभी शातिर बदमाश है जो बाइक पर सवार होकर लूटपाट के अलावा रात के अंधेरे में चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। अभी यह किसी व्यापारी के घर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
 
यह पकड़े गए
 
पकड़े गए 6 बदमाशों की पहचान अजीत सिंह तोमर (25) निवासी औरेठी पोरसा मुरैना हाल चार शहर का नाका, सुधीर सिंह उर्फ बॉबी वैश्य(19) निवासी ठाकुर मोहल्ला गोसपुरा नंबर एक, कमल वर्मा (19) निवासी गिर्राज वर्मा चार शहर का नाका, मनोज जाटव (32) निवासी सुंदरलाल मोहल्ला पुरानी छावनी, काले बाबू उर्फ वीरेन्द्र जाटव (19) निवासी गोसपुरा नंबर-1, नवाब खान (19) निवासी नूरगंज मूलता गोहद भिंड के रूप में हुई है।
 
दो लूट, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा
 
 
देश आपके साथ.. सेकंड इनिंग में उठाएं ज्यादा ‘बोल्ड स्टेप्स’, PM सर को स्कूली बच्चों की खुली चिट्ठी
यह भी पढ़ें
 
पकड़े गए बदमाशों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने शहर में लूट की दो वारदातों के अलावा चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया है। जो इस प्रकार है।
 
– वर्ष 2018 में कम्पू क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल लूट की वारदात कबूल की है।
 
 
– वर्ष 2019 में बहोड़ापुर सूरज सुंदरम गार्डन के सामने युवक से मोबाइल लूटना कबूला है
 
– वर्ष 2019 में पड़ाव स्थित विवांता होटल में चोरी की वारदात कबूल की है।
 
 
– इसी साल जनकगंज में योगेश कुमार के य हां चोरी की वारदात कर गहने चोरी करना कबूल किया है। जनकगंज में एक अन्य वारदात को अंजाम दिया है।
 
यह माल बरामद
 
पकड़े गए बदमाशों से 17 मोबाइल बरामद हुए हैं। जिनमें से दो मोबाइल लूट कबूल की है। शेष 15 मोबाइल के संबंध में पूदताछ की जा रही है। इसके अलावा योगेश कुमार के यहां से चोरी गए गहने भी बरामद हुए हैं। साथ ही बाइक क्रमांक एमपी07 एमक्यू-3397,बाइक क्रमांक एमपी07 एमएम-7246, बाइक क्रमांक एमपी04एनवाय-6421 बरामद हुई है। इसके अलावा दो कट्टे, 3 कारतूस, दो तलवार भी मिली है।
 
फर्नीचर कारोबारी से लूट भी खुल सकती है
 
30 अप्रैल को हुजरात रोड पर कट्टा अड़ाकर फर्नीचर व्यापारी मंगल बंधु से 3 लाख की लूट के बारे में पुलिस ने इनसे पूछताछ की है, लेकिन अभी किसी ने भी वारदात कबूल नहीं की है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के तार भी इनसे जुड़ सकते हैं। शहर की कई मोबाइल लूट के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...