एक बोरी सरसों पर दो किलो ज्यादा कर रहे थे तुलाई; खाद्य मंत्री ने पकड़ा ठगी का मामला, प्रबंधक निलंबितग्वालियर-
मुरैना में खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुरैना में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी के एक केंद्र पर सरसों की खरीद में एक-एक बोरी पर दो-दो किलो सरसों अधिक तौलने की ठगी का मामला पकड़ा है। उन्होंने इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तोमर के निर्देश पर कलेक्टर प्रियंका दास ने सोसायटी प्रबंधक दीनबंधु तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस को आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कल यहां प्रवास पर आए और उन्होंने अचानक गल्ला मंडी पहुंचकर निटेरा सोसायटी के खरीद केंद्र पर किसानों से चर्चा की। ग्राम जखोना निवासी किसान रविन्द्र सिंह तोमर ने मंत्री को शिकायत की कि वह 25 क्विंटल सरसों बेच चुका है और उससे प्रत्येक 50 किलो की तौल पर डेढ़ किलो के मान से अधिक सरसों ली गई है।
किसान की शिकायत पर भड़के मंत्री
किसान की बात सुनकर मंत्री तोमर भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक-एक बोरे का वजन करके दिखाए। जब 50 किलो के एक बोरे काे तौला गया तो उसमें 52 किलो सरसों पाई गई।
कलेक्टर प्रियंका दास ने सोसायटी प्रबंधक दीनबंधु तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
उन्होंने मौके पर ही कलेक्टर से सवाल किया कि ये क्या हो रहा है। कलेक्टर प्रियंका दास ने तुरंत अधीनस्थ अधिकारियों को सरसों की तौल का पंचनामा बनाने के निर्देश दिये और सोसायटी प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal