Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

14 काेचिंग सील, न आग बुझाने के इंतजाम न इमरजेंसी में निकलने के रास्ते, घुटनभरे कमरों में चल रहे हैं सेंटर

ग्वालियर
संकरी सीढ़ियों का रास्ता और तंग गैलरी में बने कमरों में चल रहे 14 कोचिंग सेंटरों को प्रशासन-पुलिस की टीम ने सोमवार को सील किया। थाटीपुर और लक्ष्मीबाई कॉलोनी में संचालित इन कोचिंग सेंटरों में स्टूडेंट्स से फीस तो मोटी ली जाती है, लेकिन उनमें सुरक्षा के इंतजाम बिल्कुल नहीं मिले।
थाटीपुर क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों को एसडीएम पुष्पा पुषाम द्वारा दो दिन पहले चेतावनी दी गई थी कि वे अपने सेंटरों पर नियमानुसार सभी इंतजाम कर लें, अन्यथा सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन संचालकों ने ऐसा नहीं किया और सोमवार को सुबह से इन सेंटरों को सील किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाटीपुर क्षेत्र में अग्रवाल एकेडमी, एकायन, हिंदी क्लासेस उपाध्याय सर, नवनिर्माण एकेडमी, कौटिल्य एकेडमी, गर्ग क्लासेस, नागाजी डिफेंस समेत 12 कोचिंग सेंटरों को सील किया। वहीं शाम को तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ लक्ष्मीबाई कॉलोनी में पहुंचकर कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की। यहां कॉलोनी में घुसते ही बनी पिनेकल बिल्डिंग मेंें संचालित कौटिल्य व आरए एकेडमी के कई कमरे सील किए गए। इससे पहले अलग-अलग क्षेत्रों में 10 कोचिंग सेंटर सील किए जा चुके हैं। कलेक्टर अनुराग चौैधरी ने सभी क्षेत्रों में एसडीएम के नेतृत्व में जांच दल गठित कर दिए हैं। ये दल अगले 15 दिनों में कलेक्टर को सभी कोचिंग सेंटरों की जांच कर रिपोर्ट देंगे। गौरतलब है कि सूरत में हुए कोचिंग सेंटर हादसे के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाना शुरू किए हैं।
कोचिंग या कमाई सेंटर… क्योंकि, मोटी फीस लेकर भी नहीं सुरक्षा इंतजाम
नहीं सुधरे… कोचिंग क्लास में बन रहा था खाना
लक्ष्मीबाई कॉलोनी में जब टीम पिनेकल बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर पहुंची तो आरए क्लासेस की कोचिंग चलती मिली। इस क्लासरूम में अटैच्ड किचिन भी था, जिसमें गैस सिलेंडर से खाना बनता हुआ पाया गया। तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी ने इस पर आपत्ति जताई और कोचिंग स्टाफ को फटकार भी लगाई। इसके बाद उन्होंने इस क्लास रूम को सील कराया। साथ ही जिन कमरों में स्टाफ रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन नहीं कर रहा था वे कमरे भी खाली कराकर सील कराए गए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...