Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नाबालिग के साथअपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद

ग्वालियर।

विशेष सत्र न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेन्द्र शर्मा (23)निवासी सिंधी कॉलोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 8 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विशेष लोक अभियोजक अभय पाटिल ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र शर्मा के घर के पास नाबालिग किराए से रहती थी। नाबालिग के घर आरोपी गया और उसने कहा कि चलो आपको नौकरी दिलाता हूं। बाइक पर बिठाकर उसे बानमोर ले गया। 4 जुलाई से 7 जुलाई 2017 तक दूसरे के घर पर रखा। राजेन्द्र ने 7 जुलाई को नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद इंदौर ले गया। नाबालिग के अपहरण की शिकायत उसके परिजनों ने गिरवाई थाने में की। नाबालिग को आरोपी इंदौर से डबरा ले आया। उसके घरवालों ने उसे देख लिया तो डबरा बस स्टैंड पर राजेन्द्र नाबालिग को छोड़कर भाग गया। नाबालिग को उसके परिजन घर ले आए और वह काफी डरी हुई थी। उसने पूरी कहानी परिजनों को बताई। इसके बाद थाने में दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर कोर्ट में चालान पेश किया। आरोपी ने बचाव में तर्क दिया कि वह नव युवक है। मामले में झूठा फंसाया गया है। इसलिए सजा देने में नरमी बरती जाए। विशेष लोक अभियोजक ने तर्क दिया कि कड़ा कानून होने के बाद भी लोगों में भय नहीं है। अगर सजा देने में नरमी बरती जाती है तो समाज में गलत संदेश जाएगा। इसलिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाते हुए कहा कि यौन हिंसा गंभीर अपराध है। आरोपी ने नाबालिग के सर्वोच्च सम्मान पर प्रहार किया है। जो पीड़िता की प्रतिष्ठा को कम करता है। शारीरिक संरचना को नष्ट करता है। इसलिए ऐसे अपराध में न्यायालय को भी गंभीर रूप से विचार करना चाहिए। कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास व अपहरण के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेगी। आरोपी पर 8 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...