Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजलीविजिलेंस टीम ने जूस की दुकानों पर मारा छापा, दुकानदार बोले, रुपए तो ले लिए रसीद नहीं दी

ग्वालियर-
डबरा के निकट ग्राम पंचायत छीमक में दोपहर करीब 2 बजे बिजली कंपनी की विजिलेंस की टीम ने जूस की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान जूस के दुकानदारों ने कहा कि चीनोर जेई द्वारा उनसे दो-दो हजार रुपए कनेक्शन के लिए थे, लेकिन रसीद नहीं दी।
जूस की दुकान संचालक गजेंद्र दुबे, प्रताप बाथम और सुरेश बिहारी से दो हजार रुपए कनेक्शन के नाम पर ले लिए थे लेकिन रसीद नहीं दी गई। दुकानदारों ने कहा कि बिजली कंपनी के अधिकारी कह गए कि वह डबरा से लौटकर आएंगे, तब कनेक्शन की रसीद दे जाएंगे। लेकिन आज तक नहीं आए। विजिलेंस की टीम ने अन्य बिजली उपभोक्ताओं से कनेक्शन संबंधी जानकारी ली। तभी ग्रामीणों ने बताया कि छीमक बाजार में तीन महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इस कारण बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। जेई उनसे दो-दो हजार रुपए ले गए, फिर भी ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो सका। इस स्थिति को देखते हुए विजिलेंस टीम ने कहा कि वह मामले की पूछताछ करेंगे। रसीद क्यों नहीं दी गई, इस संबंध में चीनोर जाकर पूछा जाएंगा। इधर चीनोर जेई वीरेंद्र धुर्वेश ने बताया कि जूस की दुकानों से दो-दो हजार रुपए लिए हैं, वह राशि उनके पास नहीं पहुंची हैं, इसलिए उनकी रसीद नहीं काटी गई है। पैसा आने पर रसीद दी जाएगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...