Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भिंड माधौगढ़ से ग्वालियर जा रही तेज रफ्तार बस पलटी, गुस्साए एक यात्री ने बस में लगाई आग

ग्वालियर
भिंड जिले के माधौगढ़ कस्बे से ग्वालियर आ रही तेज रफ्तार बस विसवारी रोड पर पलट गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय लोगों ने सवारियों और उनके सामान को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही एक यात्री ने बस में आग लगा दी।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे के आस-पास हुआ। बस की रफ्तार बहुत तेज थी और पुलिया के पास टर्न लेते ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस के कांच फोड़ यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हुआ हैं। बस मे आग लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे रौन थाने में पूछताछ जारी है। बस भिंड के धर्मेंद्र ट्रेवल्स की है।
 
जब बस पूरी तरह से खाली हो गई तो एक यात्री ने गुस्से में बस में घुसा और आग लगा दी। बस में आगजनी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। जिस स्थान पर बस में आग लगाई है। वो सब-स्टेशन के ठीक पास है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...