ग्वालियर -उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर में वकील की पत्नी ने रविवार-सोमवार की रात जहर खा लिया। परिजन तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर में अभिभाषक मयंक मेहता कीपत्नी डिंपल मेहता ने रविवार-सोमवार की रात जहर खा लिया। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

डिंपल के भाई सौरभ ने आरोप लगाते हुए बताया कि डिंपल की खाने में जहर देकर हत्या की गई है। भाई ने बताया कि मयंक अपने मामा के साथ रहता है अौर सुबह उन्हें सूचना किसी अन्य की अोर से मिली। डिंपल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर उनकी मां इंद्रा भी वहां पर पहुंची और पुलिस को बताया कि चार वर्ष पूर्व मयंक ने डिंपल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति उससे झगड़ा कर परेशान करता था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal