अशोकनगर ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर में एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति ने मौत हो गई। हालांकि मृतक के बेटों का कहना है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर पिता ने जान दी। उनका आरोप है कि गांव के एक जमींदार को जमीन गिरवी रखी थी लेकिन उसने रुपए नहीं दिए। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ध्यानपुर निवासी खिलन सिंह उर्फ खिल्लू अहिरवार 55 साल ने गांव के एक व्यक्ति को एक साल पहले साढ़े तीन बीघा जमीन गिरवी रखी थी। शनिवार रात करीब 8 बजे अपने घर पर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उल्टी होने पर जब उसके बेटे हरिचरण और अरविंद ने पूछा तो उसने बताया कि जहरीला पदार्थ खा लिया। जहां जिला अस्पताल उसकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे अरविंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि 17 तारीख को मेरी शादी हुई थी, जमींदार ने कहा था शादी के समय रुपए दे देंगे, लेकिन उसने सिर्फ 20 हजार रुपए दिए थे। ऐसे में पापा ने कर्जा कर शादी करा दी थी। बड़े बेटे हरिचरण ने बताया कि जमीन के रुपए न मिलने से तंग आकर पापा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal