Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 30 लाख की ज्वैलरी के 2 बैग चोरी, चेन काट ले गए,

ग्वालियर-

एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 30 लाख की ज्वैलरी रखा बैग चोरी होने की सनसनीखेज वारदात महज दो घंटे में रेकी के साथ हुई। जबलपुर से आ रही इस ट्रेन में सराफा कारोबारी चंदन विज्जन व उनके दो स्टाफ ने सागर स्टेशन तक सीट के नीचे दोनों ट्रॉली बैग रखे देखे थे। दोनों के रंग अलग और एक में कपड़े दूसरे में ज्वैलरी थी। चेन से बंधे इन बैगों को बदमाश चेन काट ले गए, क्योंकि उन्हें यह नहीं पता था कि ज्वैलरी किस बैग में है। ग्वालियर पहुंचने से करीब 40 मिनट पहले कारोबारी जाग गए थे और सीट के नीचे देखा तो बैग गायब थे। घटना से पोल खुल गई है कि आरपीएफ ट्रेनों में कितनी देर और कितना अलर्ट रहती है।

उदाजी की पायगा निवासी चंदन विज्जन की यूनिक ज्वैलर्स नाम से सराफा बाजार में दुकान है। 22 मई को महाकौशल से चंदन अपने स्टाफ के पंकज शिवहरे और शिवम साहू के साथ रवाना हुए थे। चंदन अपने साथ करीब 1300 ग्राम वजनी सोने की ज्वैलरी ले गए थे। जबलपुर, सतना व कटनी सहित आसपास के शहरों में वे ज्वैलरी का ऑर्डर लेने जाते हैं, इस कारण एक से डेढ़ किलो सोने की ज्वैलरी व्यापारियों को दिखाने के लिए ले जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही किया, लेकिन लौटते समय यह वारदात हो गई।

बुजुर्ग यात्री का खुलासाः मेरे पैरों से टकराया था बैग

सराफा कारोबारी चंदन ने बताया कि उन्होंने ग्वालियर आने से करीब 30-40 मिनट पहले का अलार्म मोबाइल में भर रखा था। अलार्म बजा और उन्होने पंकज व शिवम को उठाया। इसके बाद पानी पीया और वॉशरूम गए। यहां नजर विंडो सीट पर लोअर बर्थ के नीचे चेन से बंधे बैगों की ओर गई तो वहां बैग नहीं थे और कटी चेन के टुकड़े पड़े थे। पूरे बी-3 कोच में बैग तलाशा, पर नहीं दिखा। यह भी देखा कि दूसरे यात्रियों के बैग यथावत हैं या नहीं। इसके बाद आगे की ही सीट पर लोअर बर्थ वाले बुजुर्ग यात्री ने बताया कि अभी आधे ही घंटे पहले कोई बैग को तेजी से खींचकर ले जा रहा था तो बैग मेरे पैरों से टकराया था। बुजुर्ग को लगा कि बैग को उसका ही मालिक ले जा रहा होगा,लेकिन वह बदमाश ही था। संपर्क क्रांति ग्वालियर स्टेशन पर एक घंटा लेट भी आई।

कटनी के पास चेन पुलिंग भी हुई

चंदन के कर्मचारी पंकज ने बताया कि 7 बजकर 10 मिनट पर एमपी संपर्क क्रांति जबलपुर से चली थी और कटनी के पास पड़ने वाले मुडवारा पर किसी ने चेन पुलिंग भी की थी, क्यों और किसने की, यह पता नहीं चला।

फरियादीः ट्रेन से उतरते ही सब छान मारा

-ट्रेन ग्वालियर रुकते ही तत्काल चंदन, पंकज और शिवम एक नंबर प्लेटफॉर्म का एग्जिट, दो नंबर प्लेटफॉर्म की सीढ़िया और 4 नंबर प्लेटफॉर्म के एग्जिट पर जाकर खड़े हो गए।

-सब अपने दोनों बैगों को पहचानने की कोशिश करने लगे, लेकिन कोई भी ऐसा आदमी नहीं निकला जो बैग लेकर जा रहा हो।

–पुलिस का रवैया खराब –

सुबह 5 बजे हताश होकर थाने पहुंचे और वहां मिले एएसआई ने 9 बजे आने को कहा। 9 बजे आए तो फिर जीआरपी ने चोरी गए माल की सूची लाने को कहा, तब जाकर सादा कागज पर आवेदन लिया गया।

सुराग जुटाने का प्रयास जारी

सराफा कारोबारी का करीब एक किलो ज्वैलरी रखा बैग संपर्क क्रांति से चोरी हुआ है। बैग चेन से बंधा था तब भी बदमाश उसे काट ले गए। सुराग लगाने का प्रयास जारी है।

अजीत सिंह, निरीक्षक, जीआरपी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...