Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा के अवैध बर्फ कारखाने की दूषित बर्फ से बनी आइसक्रीम चुस्की से3आदिवासियों की मौत

ग्वालियर
डबरा भितरवार विकासखंड के करिहया थाना क्षेत्र के अधीन नैनागढ़ गांव के आदिवासी परिवारों पर हैजे का प्रकोप जारी है अधिकारीयो की घोर लापरवाही का खामियाजा यह आदिवासी परिवार भुगत रहे हैं
दूषित बर्फ डबरा लदेयपुरा स्थितिअवैध बर्फ कारखाने की बताई जाती है जो प्रतिबंधित सफेद बर्फ खुलेआम बेच रहे जिससे3आदिवासीचल बसे अनेक बीमारहै,
डबरा के अवैध बर्फ कारखाने की दूषित बर्फ से बनी आइसक्रीम चुस्की से3आदिवासियों की मौत हो गई
हैजे का प्रकोप निरंतर जारी है बीती रात्रि इसी बीमारी के चलते एक प्रताप नामक युवक की मौत हो गई मौत की खबर जैसे ही स्वास्थ्य प्रबंधन को लगी भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य प्रबंधन टीम गांव में पहुंच चुकी है
 
दरअसल 2 से 3 दिन पूर्व नैनागढ़ गांव में हैजे के प्रकोप से लगभग 29 बच्चे और 11 महिला और पुरुष गंभीर रूप से बीमार हो गई थी जिसमें मासूम बालक आदित्य और 45 वर्षीय शांति बाई की मौत भी हुई थी
मासूम बालक आदित्य और शांति बाई की मौत से अधिकारीयों द्वारा कोई सीख नहीं ली गई जिसके परिणाम स्वरूप उक्त गांव में एक और मौत हो गई
अगर वक्त रहते नैनागढ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उचित कदम नहीं उठाए तो इस गांव में आदिवासी परिवारों के साथ और स्थिति गंभीर हो सकती है
2 दिन पूर्व इसी नैनागिर गांव में स्वास्थ्य प्रबंधन की टीम ने आनन-फानन में बीमार मरीजों का इलाज तो कर दिया था लेकिन उसके बाद कुछ परिवारों के बच्चे जो बीमार थे उन पर निरंतर ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण आज स्थिति और ज्यादा गंभीर होती गई
जिला कलेक्टर श्री चौधरी को संभालना होगी कमान…..
नैनागढ गांव में जो हालात गंभीर बने हुए हैं औरअधिकारी लगातार लापरवाही कर रहे हैं ऐसे मामले को जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी को उक्त गांव में बीमार बच्चों को लेकर कमान संभालना होगी तभी आदिवासी परिवारों को इस बीमारी से निजात मिल सकती है
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...