Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चार लोकसभा चुनाव जीत चुके,2 साल में तीसरी और अपने ही गढ़ गुना में पहली बार हारे ‘सिंधिया

ग्वालियर- गुना सीट पर कांग्रेस की हार ने सबको चौंका दिया। 17 साल में चार लोकसभा चुनाव जीत चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा को इस बार तगड़ा झटका लगा है। वे कांग्रेस से भाजपा में आए केपी यादव से 1,25,549 वोट से हार गए। यह सिंधिया राजघराने की पारंपरिक सीट है।
62 साल में इस परिवार का कोई सदस्य तीसरी बार चुनाव हारा है, जबकि अपने गढ़ गुना में पहली बार। पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य 2002 से गुना से लगातार जीत रहे थे। यादव को सिंधिया के मुकाबले बेहद कमजोर माना जा रहा था, लेकिन उन्हें 8 में से 7 विधानसभाओं में सिंधिया से ज्यादा वोट मिले।
 
वहीं माधवराव सिंधिया ने गुना और ग्वालियर सीटों से 7 लोकसभा चुनाव लड़े। वे हमेशा अपराजेय रहे। उन्होंने 1984 में ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अटलबिहारी वाजपेयी को भी हराया था। इस परिवार की वसुंधरा राजे पांच बार सांसद और पांच बार विधायक रह चुकी हैं। लेकिन राजनीति में कदम रखते ही वे 1984 में भिंड लोकसभा सीट से अपना पहला चुनाव हार गई थीं। वसुंधरा की तरह उनकी बहन यशोधरा राजे चार बार विधानसभा और दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।
 
क्यों हारे: बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह को कांग्रेस में लाने का नुकसान हुआ। बसपा पार्टी सिंबल पर लड़ी। उसे 37367 वोट मिले। सिंधिया पांच साल क्षेत्र से दूर रहे। कर्जमाफी के अधूरे वादे ने भी गांवों में कांग्रेस की नकारात्मक छवि बनाई।
 
विजयाराजे रायबरेली में और वसुंधरा भिंड में हारी थीं… सिंधिया परिवार के छह सदस्य अब तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 1957 से 1998 के बीच राजमाता विजयाराजे सिंधिया लोकसभा और विधानसभा के 10 चुनाव लड़ीं। वे सिर्फ 1980 में रायबरेली से इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव हारी थीं। वहीं माधवराव सिंधिया ने गुना और ग्वालियर सीटों से 7 लोकसभा चुनाव लड़े। वे हमेशा अपराजेय रहे। उन्होंने 1984 में ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अटलबिहारी वाजपेयी को भी हराया था।
 
इस परिवार की वसुंधरा राजे पांच बार सांसद और पांच बार विधायक रह चुकी हैं। लेकिन राजनीति में कदम रखते ही वे 1984 में भिंड लोकसभा सीट से अपना पहला चुनाव हार गई थीं। वसुंधरा की तरह उनकी बहन यशोधरा राजे चार बार विधानसभा और दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।
कुछ मंत्रियों के सचिव से विवाद के बादभितरघात और यादव वोटों की नाराजगी की भी चर्चा हे
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...