भिंड शहर के अटेर रोड से 68 दिन पहले किशोरी के अपहरण बाद अब तक उसका कोई सुराग न लगने पर पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। किशोरी के पिता ने इस मामले में पुलिस पर सुस्त कार्रवाई का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि वह लगातार आरोपियों के नाम पुलिस को बता रहे हैं। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। हालांकि दोपहर बाद पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और एएसपी के आश्वासन पर तीन दिन के अल्टीमेटम पर पीड़ित परिवार ने अनशन समाप्त कर दिया।
यहां बता दें कि शहर के अटेर रोड अशोक नगर इलाके से एक किशोरी कोचिंग सेंटर गई थी। तभी उसका अपहरण हो गया। पिता ने देहात थाना में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ बताया कि उनकी बेटी का अपहरण उनके ही मोहल्ले के विष्णु शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा व उसके परिवार और जीजा अरविंद शर्मा शामिल हैं। लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि अरविंद शर्मा के बयान दर्ज कर उसे छोड़ दिया गया। उसके पिता ने यह भी आरोप लगाया कि विष्णु शर्मा और अरविंद शर्मा को अविनाश नाम का युवक भी सरंक्षण दिए हुए हैं और वह उन्हें धमकियां भी दे रहा है कि वे इन लोगों को नाम लेना बंद कर दें।
पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय के सामने लहार रोड चौराहा पर अनशन शुरू कर दिया। वहीं यह जानकारी लगते ही देहात थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने किशोरी के पिता से सात दिन का समय मांगा। लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और एएसपी के आश्वासन पर पीड़ित परिवार ने तीन दिन का आश्वान देकर अनशन समाप्त कर दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal