Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चंदेरी में पति और बच्चे सोते रहे पास में सो रही महिला के सिर में गोली मारकर हत्या

ग्वालियर- चंदेरी शहर से 18 किमी दूर गोराकला गांव में रात को 11.30 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला के पास उसका पुत्र और पास ही खटिया पर पति और एक बेटी सो रहे थे। महिला को घायल अवस्था में चंदेरी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
 
 
पुलिस को महिला के पिता प्रसन्न पुत्र धन्नालाल लोधी ने बताया कि रात को साढ़े नौ आंगन में पूरा परिवार सो गया। एक चारपाई पर उनकी पत्नी लीलाबाई छोटे 6 वर्षीय लड़के आशिक के साथ सो रही थी और पास में एक चारपाई पर उसकी 12 साल की बेटी निधि के साथ वह सो रहा था जबकि उसका एक साल का लड़का रोहित दादी के पास सो रहा था।
 
 
महिला के पति ने बताया कि 11 बजे गहरी नींद में मुझे कट की आवाज सुनाई दी और लड़का आशिक भी आवाज सुनकर जाग गया और कहने लगा कि पटाखे की आवाज आई है। जब टॉर्च जलाकर देखा तो पत्नी लीला खून में लथपथ थी। लाइट जलाई तो उसकी सांस चल रही थी। तत्काल आवाज देने पर गांव के लोग एकत्रित हुए और महिला को चंदेरी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...