Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीएमएचओ का निरीक्षण, एडवांस हाजिरी लगा रहे हैं डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड की 1 माह की वेटिंग, व्यवस्था नहीं सुधर रही तो बताओ

ग्वालियर
 
डॉ मृदुल सक्सेना सीएमएचओ ने सुबह 9 बजे जिला अस्पताल मुरार का निरीक्षण किया। यहां पर दो डॉक्टरों ने एडवांस में 23 मई में हाजिरी रजिस्टर पर साइन किए थे। इसी प्रकार अल्ट्रासाउंड की महिलाओं को एक-एक माह की डेट दी जा रही थी। सीएमएचओ ने इस पर सिविल सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, दोनों डॉक्टर सहित 6 लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर की फटकार के बाद सीएमएचओ डॉ मृदुल सक्सेना अब एक्शन मोड पर आ गए हैं। सीएमएचओ सुबह 9 बजे जब जिला अस्पताल मुरार पहुंचे तो यहां पर कचरा उठाने वाली गाड़ी खड़ी दिखाई दी। इस पर सिविल सर्जन डॉ वीके गुप्ता से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आपको पिछली बार भी समझाया था कि सुबह 8.30 बजे तक हर हालत में सफाई हो जाना चाहिए, फिर भी 9 बजे तक कचरा उठ रहा है। जब अंदर ओपीडी में पहुंचे तो कैबिन के बाहर डॉक्टरों की गैर मौजूदगी का कारण नहीं लिखा था। इस पर भी सिविल सर्जन को फटकार लगाई गई। सफाई कर्मचारियों के आई कार्ड एवं ड्रेस कोड में नहीं होने पर सीएमएचओ ने कहा कि हमारे एक भी निर्देश का आपने पालन नहीं किया है, ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। हम इसकी पूरी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना कामकाज का रवैया सुधार लें।
 
पैथोलॉजी में वार्ड ब्वाय के कारण जांच में देरीः सीएमएचओ को शिकायत मिली थी कि सुबह 8.30 बजे तक पैथोलॉजी में जांचे शुरू नहीं हुई। जब अस्पताल पहुंचे तो जांच शुरू हो चुकी थी। डॉक्टर एवं स्टाफ ने बताया कि वार्ड ब्वाय के कारण जांचे देरी से शुरू हुई है। इस पर सीएमएचओ ने वार्ड ब्वाय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
 
जरूरत आज, आप अल्ट्रासाउंड एक माह बाद करेंगेः जब रेडियोलॉजी विभाग में पहुंचे तो एक महिला ने बताया कि उसने पिछले माह चेकअप कराया तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा था। जांच कराने पहुंची तो 22 मई तारीख दी गई थी। एक महिला की स्लिप रेंडम चैक की तो वह 3 तारीख को दिखाकर गई थी, उसको भी 22 तारीख दी गई थी। इस पर सीएमएचओ ने कहा कि मरीज को आज तकलीफ है, आप एक माह बाद जांच करेंगे तो कैसे काम चलेगा। जब ड्यूटी पर मौजूद नर्स से पूछा तो उसने बताया कि मरीज तो झूठ बोलते हैं। इस पर सीएमएचओ ने कहा कि मरीज झूठ बोलेगा, लेकिन यह पर्ची जो आपने दी है क्या यह भी गलत है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट को नोटिस के निर्देश दिए गए हैं।
 
 
 
डॉक्टर कर रहे एडवांस साइनः आरएमओ कार्यालय में जब हाजिरी रजिस्टर चैक किया तो उसमें निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ एके मिश्रा और डॉ संध्या बांगड़ के 22 एवं 23 मई के कॉलम में हस्ताक्षर थे। इस पर सीएमएचओ ने सिविल सर्जन से कहा कि यह क्या हो रहा है, आपके यहां डॉक्टर एडवांस साइन कर रहे हैं। ये डॉक्टर ड्यूटी पर भी है या नहीं, आपने चैक किया। सिविल सर्जन का कहना था कि गलती से हुआ होगा। सीएमएचओ ने दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर सिविल सर्जन, एडवांस साइन करने वाले दोनों डॉक्टर, सफाई को लेकर स्टीवर्ड, अल्ट्रासाउंड में वेटिंग के लिए रेडियोलॉजिस्ट एवं पैथोलॉजी में जांच में देरी को लेकर हम वार्ड ब्वाय को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जरूरत पड़ी तो अन्य सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।
 
डॉ मृदुल सक्सेना, सीएमएचओ
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...