बढ़ता कारवाँ //सिंगरौली// राघवेन्द्र सिंह
BK NEWS//सिंगरौली//खुटार:- हाल ही बीते दिन 20 मई को रामसजीवन पाल छत्तीसगढ़ से मेहनत मजदूरी करके पैसा कमा कर अपने घर बिहरा जा रहा था जिसके लिए उसने परसौना से बिहारा जाने के लिए ऑटो MP 66 R1386 मैं बैठा जिसमे पहले से उपेन्द्र दुबे रोहित दुबे अमित दुबे तीनो निवासी देवरी के बैठे हुए थे और ऑटो चालक आनंद कुमार सिंह चारो ने लूट के इरादे से जब परसौना से चले तो दुबे जी बस वाले घर के पास पहुंच कर ऑटो को सुन सान अंधेरे खेत मे ले जाकर खड़ी कर दिया जिसके बाद चारो ने रामसजीवन पाल से जोर जबरजस्ती करके काले रंग के बैग में रखे 20000 रुपये और अन्य सामग्री को लेकर फरार हो गए जिसकी सूचना पीड़ित ने खुटार चौकी में दर्ज करवाया जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए

उक्त घटना के बारे में कोतवाली टी आई को भी अवगत कराया जिसके बाद कोतवाली पुलिस और खुटार पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला अतरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार सेन्डे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली टी आई मनीष त्रिपाठी के सहयोग से खुटार चौकी प्रभारी ने आरोपियों को खोजबीन करना सुरु किया और काफी मशक्कत के बाद महज 29 घण्टे में आरोपी उपेन्द्र दुबे,रोहित दुबे व आनंद सिंह को चमेली मोड़ से गिरफ्तार किया वही एक आरोपी अमित दुबे अभी भी फरार है जिसकी तलाश अभी जारी है वही पकड़े गए आरोपियो ने अपना जुर्म कबूल करते हुए स्वीकार किया कि उनके द्वारा 20000 रुपये की लूट की गई थी जिसे उन चारो ने 5000-5000 हाजर करके बाट लिया था गिरफ्तारी के बाद आरोपियो से पैसे बरामद कर लिए गए है वही आरोपियो के विरुद्ध अपराध क.364/19 धारा 392 भ द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध करके जेल भेज दिया गया वही हम आपको बता दे कि युवा तेज तर्राट खुटार चौकी प्रभारी ने अपने टीम के साथ मिलकर दिन रात एक करके आखिरकार आरोपियो को पकड़ने में सफलता हासिल कर ही लिया
उक्त कार्यवाही में खुटार चौकी प्रभारी राकेश कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपनारायण, आरक्षक पुष्कर पोरवाल, दिलीप धाकड़,गुलाब,सुनील व बैढ़न पुलिस से SI भिपेंद्र पाठक प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा आरक्षक सूरज धाकड़ व रामाशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal