ग्वालियर-
डबरा शहर में तीन महीने में इलेक्ट्रोनिक शोरूम से 15 लाख रुपए की चोरी समेत 26 चोरी की वारदात हुई। कट्टा तानकर एक सेल्समैन से 78 हजार रुपए की नकदी भी लूटी गई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सिर्फ प्रकरण दर्ज करने तक सीमित है। एक भी वारदात का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है। इससे शहर में भय का माहौल बन रहा है।
तीन महीने में 15 लाख की चोरी समेत 26 चोरियां, एक लूट, पुलिस खाली हाथ
शहर की दर्पण कॉलोनी चोरों की पसंदीदा जगह बन गई है। यहां कोई भी घर सूना होने का पता चलते ही चोर उसे निशाना बना लेते हैं। पिछले 20 दिनों में दर्पण कॉलोनी में कई घटनाएं चोरी की हुई हैं। एक ही समय में कई घरों के ताले टूटे हैं। मार्च से लेकर 20 मई तक शहर में चोरी की 26 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। लगातार लूट और चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं।
रात को चटकते हैं ताले नहीं होती
लोगों का कहना है कि शहर में पुलिस लगातार गश्त करे, तो चोरी की वारदातों में कमी आ सकती है। लेकिन कालोनियों में पसरा सन्नााटा और पुलिस की अनदेखी से चोरी की घटनाओं को ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शहर थाना क्षेत्र में नगर पालिका के 30 वार्ड हैं। इनमें दो-चार को छोड़ दिया जाए तो अन्य जगहों पर पुलिस की नियमित गश्त तक नहीं होती। जहां पुलिस की अनदेखी है वहां चोर घरों को निशाना बना रहे हैं।
बल की कमी से जूझ रहा सिटी थाना
शहर की आबादी के हिसाब से थानों में सुरक्षा बल की कमी लगातार खल रही है। यहां जितने पद तय हैं उतने जवान नहीं हैं। जवानों की कमी के चलते लुटेरे और चोरों तक पुलिस जल्द नहीं पहुंच पाती। अगर शहर थाने की बात करें तो यहां एएसआई के 11 पद हैं, पदस्थ एक है। हैड कांस्टेबल के 14 पद हैं लेकिन थाने में एक भी नहीं। एसआई के 11 पद हैं, लेकिन पदस्थ 5 हैं। ऐसा भी नहीं है कि विभागीय स्तर पर बल की कमी होने की जानकारी नहीं है, लेकिन जानकारी होने के बाद भी थाने को बल नहीं मिल सका है। काम का लोड ज्यादा होने से अपराध के अनुसंधान की गति धीमी है।
यहां इन घटनाओं को दिया अंजाम
04-05 मई की रात को डबरा रोड़ पर थाने से महज 200 मीटर दूर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को रात ढाई बजे निशाना बनाया गया। जहां चोर ने 15 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ। लेकिन कुछ नहीं हो सका।
-10 दिन पहले बाजार में खड़े एक किसान से ट्रैक्टर से करीब 80000 रुपए से भरा बैग ले गया। पुलिस ने चोरी करने वाले की तलाश करने सीसीटीवी कैमरे देखे, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
-15 मई को शहर थाना क्षेत्र के इटावा होटल के पास भरत साहू पुत्र चन्नाा निवासी डबरा की रखी बाइक चोरी हो गई। जब बाइक नहीं मिली, तो फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
-18 मई को साई सिटी कॉलोनी में करण सिंह के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। जब लोग शादी में गए थे, तब चोर 30 हजार 500 रुपए नकदी व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
-19 मई को दिन दहाड़े कट्टे की नोक पर एक सेल्समैन अरविंद सिंह राणा के साथ लुटेरों ने लूट की। उसके यहां डबरा भितरवार रोड़ पर कट्टा अड़ाकर 87000 रुपए लूट ले गए।
-19 मई को सिटी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। कृष्णपुरा निवासी नरेश शिवहरे की बाइक थी।
-19 मई शहर की दर्पण कॉलोनी में चोरों एक दिन दो घरों का निशाना बनाया। दर्पण कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह परिहार के घर से चोरी कर सूटकेश और बैग ले गए। दूसरा ताला पास में ही एक बढ़ई के घर का चटकाया गया, यहां से करीब 50 हजार रुपए का सामान चोरी किया गया।
-20 मई को सरकारी अनाज से भरे ट्रक को लूट ले गए हथियारबंद बदमाश। इसके चक्कर में रातभर चकरघिन्नाी होती रही पुलिस।
तीन महीने की चोरियां
13 चोरी की घटनाएं हुई थी मार्च महीने में।
08 जगह चोरी हुई थी अप्रैल महीने में।
05 जगहों पर दिया चोरी की घटनाओं को अंजाम मई में अभी तक।
शहर में चोरियों की घटनाएं तो हुई हैं। जिनमें कुछ मामलों को ट्रैस कर लिया गया है। जो बचे हैं उनकी खोजबीन भी जारी है। हम जल्द ही चोरों का पता लगा लेंगे।
– सुदेश तिवारी, टीआई, थाना डबरा
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों तक हम जल्द पहुंचेंगे। पुलिस अपना काम कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तक हम जल्द पहुंचेंगे।
नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर

loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal