ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/05/2019
BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली जिले का हृदय वार्ड आदर्श वार्ड क्र. 40 मां काली मंदिर रोड (दुर्गा मंडप के पास) में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित दुकानों में नाली का गन्दा बदबूदार पानी रिसाव होने से दुकानदार काफी परेशान है और यह परेशानी लगभग कई वर्षों से हो

रही है जो दुकान में रखे सामान बर्बाद हो रहे हैं ।
*बताते है कि दुकान के पीछे निगम का नाली होना बताया जा रहा है जिससे सफाई न होने के कारण नाली गजबजा कर भरा हुआ है सफाई करने हेतु आने जाने का रास्ता ही नहीं है वहीं पर पीछे रहवासियों के द्वारा

नाली के बगल में पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है जिससे नाली की सफाई करने में नगर पालिक निगम सिंगरौली के सफाई कर्मी असमर्थ हैं लगभग 1 दर्जन से अधिक दुकानो में नाली का गन्दा पानी रिसाव हो रहा है परेशानियों का सबब बना हुआ है और स्थानीय लीजकर्ता दुकानदारो ने निगम के सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की माँग की है जिससे उक्त परेशानी व नुकसान से निजात मिल सके ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal