ग्वालियर
आदर्श आचार संहिता के दौरान जिले भर सभी रेत की खदानों को बंद करने का कलेक्टर ने आदेश जारीकिया ।
गत दिवस सोनागिर थाने पर पदस्थ आरक्षक कमल किशोर के ऑडियो वायरल से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर सिटी कोतवाली दतिया के अंतर्गत आने वाले राजगढ़ चौराहे से दिनदहाड़े रेत माफिया पुलिस आरक्षक के सामने अवैध तरीके से परिवहन किए जाने का मामला उजागर होता दिख रहा है।*
गत दिवस आरक्षक कमल किशोर कुशवाहा और पत्रकार के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल में खाकी और खादी के गठजोड़ से चल रही रेत की अवैध खदानों पर हो रहे अवैध उत्खनन का खुलासा हुआ जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की तह तक जाना था लेकिन अवैध उत्खनन के मामले का खुलासा करने वाले पुलिस आरक्षक कमल किशोर कुशवाहा को बलि का बकरा बनाकर अधिकारियों ने खाकी और खादी के गठजोड़ को अभय दान दे दिया जिससे साबित होता है कि जिले में चल रहा रेत का अवैध उत्खनन सफेद पोंशो के संरक्षण में जारी है जबकि कागजी दावों में जिले भर की रेत खदानें बंद बताई जा रही है अवैध उत्खनन से खादी और खाकी के साथ साथ रेत माफिया भी मालामाल हो रहे। वहीं शासकीय खजाने को प्रतिदिन लाखों रुपए का चूना लग रहा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal