ग्वालियर- नाबालिग लडक़ी के खरीद फरोख्त का मामला सामने आने पर टैक्सी संचालक से रातभर पुलिस पूछताछ करती रही। करीब 5 घंटे की पूछताछ में खुलासा हुआ कि 10 हजार रुपए में उसने लडक़ी को खरीदा था। वह सोच रहा था कि किसी को उसकी करतूत पता नहीं चलेगी क्योंकि एक महिला को उसके साथ रखा था, उस लडक़ी को उसकी बहन बताता था लेकिन लडक़ी ने भागकर उसकी करतूत का भंडाफोड़ कर दिया। अब पुलिस पूछताछ में वह रो रहा है और बोल रहा है कि अब दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।
पुलिस के हाथ आए टैक्सी संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि झांसी के जिस युवक से लडक़ी को खरीदा उसे पहले से वह जानता था। उसने लडक़ी के बारे में बताया तो वह खरीदने के लिए राजी हो गया। पहले तो उसने अनाप-शनाप पैसे मंागे। उसने मना कर दिया। आखिर में 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।
16 अप्रेल को उसे रकम गिनाकर लडक़ी को अपने कब्जे में किया तब लडक़ी को नहीं पता था कि उसे बेचा गया है। उसे तो यह कहकर दीपक को सौंपा गया इनके घर में झाडू-बर्तन का काम करना होगा। जिसके एवज में हर महीने वेतन मिलेगा लेकिन काम की वजाए उससे देह व्यापार कराने लगे। करीब एक महीने तक उसका शारीरिक शोषण हुआ। अगर वह भागती नहीं तो मानव तस्करी का भंडाफोड़ नहीं होता।
कोर्ट से दोनों का रिमांड मांगेगी पुलिस
दीपक अग्रवाल और उसके साथ रहने वाली महिला की रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार बताई है। दोनों से मानव तस्करी को लेकर कई रहस्यों से पर्दा उठाना बाकी रह गया है। बाकी आरोपियों के नाम तो पता चल गए लेकिन अभी कितने लोग इस धंधे में जुड़े हैं उसका खुलासा नहीं हुआ। इसलिए सोमवार को पुलिस दोनों ंको कोर्ट में पेश करेगी। न्यायालय से दोनों ंका रिमांड मांगा जाएगा ताकि महत्वपूर्ण जानकारियां निकल सकें।
झांसी में दबिश, हाथ आया आरोपी
लडक़ी को झांसी से एक युवक काम दिलाने के बहाने ग्वालियर लेकर आया था। यहां लाकर उसे बेच दिया। दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया कि गोलू नाम के युवक से लडक़ी को खरीदा था। गोला का पता मिलने पर पुलिस टीम झांसी पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद सेे गोलू को दबोच लिया। पुलिस झांसी से उसे ग्वालियर लेकर आ गई है।
लडक़ी से कराई जाएगी पहचान
पुलिस के हाथ आने पर गोलू का कहना है उसने किसी लडक़ी को नहीं बेचा। उस पर झूठा इलजाम लगाया जा रहा है लेकिन टैक्सी संचालक उसका ही नाम बता रहा है। इसलिए सोमवार को लडक़ी से उस गोलू की पहचान कराई जाएगी। अगर लडक़ी ने कह दिया कि गोलू भी शमिल था तो उस पर कार्रवाई होगी।
“दीपक ने पूछताछ में बताया कि लडक़ी को 10 हजार रुपए में खरीदा था। झांसी के जिस युवक का नाम उसने बताया था। उसे पकडऩे के लिए झांसी एक पुलिस की टीम भेजी गई थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।”
विवेक अष्ठाना,टीआई बहोड़ापुर थाना
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal