ग्वालियर-
श्योपुर में करियादेह रोड किनारे जंगल में बाइक मैकेनिक युवक का शव मिला है। युवक के सिर में पत्थर से चोटों के निशान हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मानकर चल रही है।
सेसईपुरा निवासी कृष्णकांत पुत्र मुन्नालाल शर्मा सेसईपुरा में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है। वह सेसईपुरा से बाइक का सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। दोपहर 12 बजे उसकी अपने पिता से घर आने को लेकर चर्चा भी हुई थी। लेकिन जब वह वापस घर नहीं आया तो युवक के पिता मुन्नालाल उसे ढूंढने के लिए कराहल पहुंचे। जहां उन्हें शव के मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके पीएम के लिए भिजवा दिया है।
कराहल टीआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सामान्य वन मंडल रेंज के चौकीदार ने डायल 100 को शव के पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया गया है। प्रथम दृष्टया लगा रहा है कि युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लेते हुए हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal