ग्वालियर-
पुलिस ने जड़ेरूआ बांध से संजय चौरसिया से पौने दो लाख रुपये की कीमत की 1.70 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। मुरार थाना पुलिस ने स्मैक क्राइम ब्रांच की टिप्स पर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ इसके रैकेट से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर शहर में स्मैक सप्लाई करने वालों पर पिछले दो महीने से शिकंजा कसेहुए है। क्राइम ब्रांच दो करोड़ से अधिक की कीमत की स्मैक बरामद कर चुकी है। पुलिस ने स्मैक तस्करों को पकड़ने के लिये भिंड व मुरैना रोड की नाकेबंदी कर रखी है। पुलिस को सूचना मिली की भिंड की तरफ से एक युवक स्मैक लेकर आया है। स्कूल के पास इसको स्मैक की डिलेवरी देनी है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरु कर दी। पुलिस ने जड़ेरूआ रोड से संजय पुत्र राजाराम चौरसिया निवासी गोहद जिला भिंड को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। युवक की मौके पर तलाशी लेने पर एक सौ सत्तर ग्राम स्मैक मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त स्मैक की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपए आंकी गई है। शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि आरोपी स्मैक यूपी से लेकर आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इससे जुड़े रैकेट तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal