Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली कंपनी-सरकारी खजाने पर मजदूरों के बिल का बोझ, अप्रैल की 4.22 करोड़ आएगी सब्सिडी

ग्वालियर-
संबल योजना के तहत रजिस्टर्ड मजदूरों के बिजली बिल का बोझ सरकारी खजाने पर बढ़ता जा रहा है। मार्च की तुलना में अप्रैल में मजूदरों ने सवा करोड़ की अधिक बिजली जलाई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिटी सर्कल ने 4 करोड़ 22 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी सरकार से क्लेम की है। 200 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले मजदूरों की संख्या अधिक है। इसके अलावा सर्कल में खराब मीटरों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने जुलाई 2018 में मजदूरों को 200 रुपए प्रति महीने के हिसाब से बिजली देने के लिए संबल (सरल) योजना लागू की थी। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद इस योजना में बदलाव किया गया और 100 यूनिट तक ही फायदा दिए जाने का फैसला लिया, लेकिन लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 100 यूनिट तक फायदा दिए जाने की शर्त को वापस ले लिया और मजदूर चाहे जितनी बिजली उपयोग करे, उसे सिर्फ 200 रुपए ही देने होंगे। शेष राशि सरकार को सब्सिडी के रूप में देनी होगी। गर्मियों में कूलर व पंखे सहित अन्य उपकरण चालू होने की वजह से मजदूरों की बिजली खपत में इजाफा हो गया है। मार्च 2019 में 3 करोड़ की सब्सिडी क्लेम की थी और अप्रैल में बढ़कर 4 करोड़ 22 लाख रुपए पहुंच गई। सवा करोड़ की अधिक बिजली जलाई है।
किस श्रेणी में कितना मांगी है अनुदान राशि
खपत अनुदान
0-30 यूनिट 10.62 लाख
31-51 यूनिट 5.64 लाख
51-100 यूनिट 58 लाख
101-200 1.11 करोड़
200 से ऊपर 2.36 करोड़
(9 लाख एसटी/एससी व बीपीएल उपभोक्ताओं का अनुदान अलग से आएगा।)
39 हजार पहुंची खराब मीटरों की संख्या
-सिटी सर्कल में खराब मीटरों की संख्या भी बढ़ गई है। 34 हजार से बढ़कर 39 हजार 334 हो गई है। इन उपभोक्ताओं के घर आकलित खपत के बिल भेजे हैं। सबसे ज्यादा मीटर संबल योजना के तहत रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं के खराब है।
– बिजली कंपनी को शहर के 6 जोन आकलित खपत मुक्त करने हैं। पिछले महीने गुना में हुई अपर मुख्य सचिव की बैठक में जोनों को आकलित खपत मुक्त करने का आदेश दिया गया था, लेकिन खराब मीटरों की संख्या बढ़ गई।
अस्थाई कनेक्शन वालों पर हुआ 1.59 करोड़ का बकाया
अस्थाई कनेक्शन वालों पर भी बकाया राशि बढ़ती जा रही है। 1 हजार 72 उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 59 लाख का बकाया है। इनसे भी बिजली कंपनी राशि वसूल नहीं कर पा रही है। अगर उपभोक्ता बिजली उपयोग करके चला जाता है तो राशि डूबत खाते में आ जाएगी।
5 हजार मीटर बदले हैं
– शहर में मीटर बदलने का काम चल रहा है। पिछले महीने 5 हजार नए मीटर लगाए हैं। खराब मीटरों की संख्या क्यों बढ़ी है, इसकी जानकारी ली जाएगी।
नितिन मांगलिक, महाप्रबंधक सिटी सर्कल
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...