Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बढ़ता कारवाँ BK NEWS की खबर का हुआ असर तार चोरी करने वाला गिरोह का सरगना रामाज्ञा सिंह कबाड़ी एवं उसके 3 साथी गिरफ्तार करीब 1 लाख कीमती बिजली तार टावर एंगल व 1 मोटरसाइकिल जप्त।।।

बढ़ता कारवाँ //मध्यप्रदेश// सिंगरौली राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS सिंगरौली//बैढ़न:-आपको बता दे कि जिले में लगातार खम्बे तोड़े जाने बडी लाइनों को क्षति पहुचाने और तार चोरी की घटनाओं को लेकर बढ़ता कारवाँ BK NEWS के द्वारा लगातार खबर लिखा जा रहा था वही बीते दिन तार चोरी करने गए युवक की बिजली करंट लगने से हुई मौत को भी गंभीरता से हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया जिसके बाद खबर का असर हुआ जिसके बाद तार चोर और उसके सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के सतत निगरानी में कोतवाली प्रभारी बैढ़न मनीष त्रिपाठी द्वारा बिजली का तार चोरी करने गये युवक की मिली लाश की गुत्थी सुलझा कर बिजली चोरी करने गए मृतक के 3 साथी *अजय पनिका पिता शिवधारी पनिका, शिवसागर पनिका पिता रामराज पनिका, रफीक खान पिता मिरहजमा सभी निवासी चरगोड़ा* तथा *रामाज्ञा सिंह उर्फ सिंह कबाड़ी

निवासी बीजपुर (उत्तर प्रदेश)* को अपराध क्रमांक 362/19 धारा 304, 201, 379, ता0हि0, 39 विद्युत प्रदाय अधि0 1948 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक

17/05/2019 को जय प्रकाश पिता राज लाल उम्र 22 वर्ष निवासी चरगोड़ा की लाश उसी के गांव चरगोड़ा में मिली जिस पर कोतवाली प्रभारी बैढ़न चौकी प्रभारी गोभा सहित घटनास्थल पहुंच जांच करने पर बिजली तार काटते समय करंट लगने से मौत होना पाया था जिसके साथियों ने उसकी मृत्यु के बाद घटनास्थल से मृतक के शरीर

को 300 मीटर दूर रख कर घटना को छुपाने का प्रयास किया था। जिस पर थाना बैढ़न में मर्ग क्र0 48/19 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जाँच प्रारंभ की गई। जिस पर सूचना एवं अन्य तथ्यों को आधार पर यह पता चला कि रात्रि मृतक अपने तीन अन्य साथी रफीक खान, शिवसागर, अजय के साथ तार चोरी करने गए थे जो तार काटते समय बिजली करंट लगने से जयप्रकाश पनिका की मृत्यु हो गई थी। जो उक्त तीनों ने अपने सरगना सिंह कबाड़ी उर्फ रामाज्ञा सिंह के कहने पर शव को जंगल में छिपा दिया था। जिस पर थाना बैढ़न में सदोष मानव वध का अपराध दर्ज किया गया व चारों आरोपीगणों के कब्जे से

पूर्व में चोरी किया गया टावर का एंगल तथा बिजली का तार करीब 1.50 क्विंटल जप्त किया गया। साथ ही चोरी का माल पहुंचाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया वही आरोपियो से इन सब के पीछे किस बड़े गिरोह का हाथ है उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है

*उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, सोनकर, स0उ0नि0 दुबे, प्र0आर0 संतोष सिंह, डी0एन0 सिंह, पिन्टू राय, आरक्षक संजय परिहार, जितेंद्र सिंह, महेश पटेल, पंकज सिंह, महिला आरक्षक शकुंतला शामिल थे।*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...