ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/05/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस बिजली करेन्ट से चरगोड़ा में एक युवक जयप्रकाश का मौत हुआ था जिसके सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक शुक्ला के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के सतत निगरानी में कोतवाली थाना प्रभारी बैढन नगर निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी द्वारा गहनपूर्वक जाँच व पूछताछ की गयी तो

अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के खम्भो के तार लाइन काटे जाने को लेकर के बिजली गुल हुआ करता था और चोरी के तार को बीजपुर के कबाड़ियों को बेचा करते थे जो आज बिजली तार – टावर एंगल व 1 मोटरसाइकिल के साथ बिजली तार चोर गिरोह व तार को खरीदने वाला कबाड़ी सहित 03 लोगों को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

बताया जा रहा है कि विगत दिवस कोतवाली प्रभारी – बैढन चौकी प्रभारी – गोभा सहित घटनास्थल पर पहुंच जांच करने पर बिजली तार काटते समय करेन्ट लगने से जयप्रकाश पिता- रामलाल उम्र 22 वर्ष निवासी- चरगोड़ा का करंट लगने से मौत होना पाया गया और उसके साथियों ने मृत्यु के बाद घटनास्थल से मृतक के शव को 300 मीटर दूर रखकर घटना को छुपाने का प्रयास किया था और जिस पर थाना बैढन में मर्ग क्र. 48/19 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच प्रारंभ की गयी थी सूचना एवं अन्य तथ्यों के आधार पर यह पता चला कि रात्रि में मृतक अपने तीन साथियों के साथ (1)रफीक खान पिता – मिरहजमा खान (2) शिवसागर पनिका पिता- रामराज पनिका (3) अजय पनिका पिता- शिवधारी पनिका निवासी- चरगोड़ा के साथ तार चोरी करने गये थे तार काटते समय बिजली करंट लगने से जय प्रकाश पनिका की मृत्यु हो गयी थी जो उक्त तीनों ने अपने सरगना सिंह कबाड़ी उर्फ रामाज्ञा सिंह निवासी- बीजपुर सोनभद्र (उ.प्र.) के कहने पर शव को जंगल में छुपा दिया था जिस पर थाना बैढन में सदोष मानव वध का अपराध दर्ज किया गया जिसमे अप. क्र.362/19, धारा 304, 201, 379 ता.हि. 39 विद्युत प्रदाय अधि. 1948 के तहत चारों आरोपी के कब्जे से पूर्व में चोरी की गयी टावर एंगल व बिजली का तार करीबन डेढ़ कुंतल जप्त किया गया साथ ही चोरी का माल पहुंचाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या अन्य किसी थाना क्षेत्र में भी तार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया ।
उक्त कार्यवाही से बिजली तार चोरी और खरीददारी घटना में प्रभावी अंकुश लगेगा और उक्त गिरोह चरगोड़ा सहित आसपास के इलाकों से बिजली के तार चोरी करते थे व चर्चित *सिंह कबाड़ी* को बेच दिया करते थे ।
*उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, सोनकर, एसआई – दुबे, प्रधान आरक्षक- संतोष सिंह, डी.एन.सिंह, पिंटू राय, आरक्षक – संजय परिहार, जीतेंद्र सिंह, महेश पटेल, पंकज सिंह, म. आरक्षक- शकुंतला यादव की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal