Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सोशल मीडिया पर सांसद अनूप मिश्रा के नाम से ऑडियो वायरल, भाजपा पर गुस्सा, कांग्रेस के सपोर्ट की चर्चा

 
ग्वालियर- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक ऑडियो चर्चा में है। ऑडियो मुरैना-श्योपुर से भाजपा सांसद अनूप मिश्रा का बताया जा रहा है। इसमें वे किसी अजय नाम के व्यक्ति से चर्चा में भाजपा के प्रति अपने गुस्सा और कांग्रेस के पक्ष में काम करने के बारे में चर्चा कर हैं। इसके साथ ही भाजपा के कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने का दावा भी कर रहे हैं। हालांकि इस ऑडियो को लेकर सांसद मिश्रा का कहना है कि क्या वायरल हो रहा है, यह न तो मैंने सुना है और न ही मुझे पता है।
वॉट्सएप ग्रुपों में वायरल हो रहा है 14 मिनट,22 सेकंड का ऑडियो
कुल 14 मिनट, 22 सेकंड के ऑडियो में मुरैना, ग्वालियर और भोपाल लोकसभा सीट की चर्चा हाे रही है। सांसद मिश्रा से बात करने वाला व्यक्ति दावा कर रहा है कि साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से उसी ने टिकट दिलाया है। उसके पास अमित शाह का फोन आया था। मुरैना सीट को लेकर सांसद मिश्रा उस व्यक्ति से कह रहे हैं कि कांग्रेस में तीन-तीन गुट अलग-अलग हैं और ये खुद ही नहीं चाहते कि कांग्रेस जीते। लेकिन हम पूरी ताकत भी लगा रहे कि कांग्रेस जीते मुरैना में। यहां (ग्वालियर) दिग्विजय सिंह के लोग लगे हैं तो आदरणीय ज्योतिरादित्य जी के लोग नहीं हैं, वहां (मुरैना) ज्योतिरादित्य जी के लोग लगे हैं तो दिग्विजय सिंह के लोग उस हिसाब से काम नहीं कर रहे हैं। यह झगड़ा लगभग कमोबेश है। सीट मिलनी चाहिए। मेरा यह कहना है, कांग्रेस काे समझना हाेगा कि वह इस समय अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, यह कौन समझाए इन नेताओं को।
 
इसके बाद अजय ने भोपाल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- कांटे की टक्कर है। भोपाल में हो सकता है प्रज्ञा जीत जाए। पहले मैं भोपाल आया था तो अलग स्थिति थी, अब क्या है मुझे नहीं पता। मेरा और प्रज्ञा का कोई विरोध नहीं है। मैं वहां कुछ कर नहीं रहा हूं, पर टक्कर कांटे की है। चर्चा में वह यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने बलवीर दंडोतिया को समझाया कि आप कांग्रेस का काम करो, ऐसे ही केएल अग्रवाल और हरी सिंह रघुवंशी भी काम कर रहे हैं। मैं सीधे ज्योतिरादित्य जी के संपर्क में नहीं हूं,पर अपने हिसाब से सपोर्ट कर रहा हूं। ऐसे में मैं यह नहीं देख रहा कि यह दिग्विजय जी का आदमी है या ज्योतिरादित्य जी का आदमी है। मेरा गुस्सा बीजेपी के खिलाफ है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...