Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
सीएमएचओ ऑफिस-ये क्या हाल बना रखा है, कबाड़ की तरह रखा है रिकार्ड, कहां-कहां फाइलें रखी हैं-एडीएम – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीएमएचओ ऑफिस-ये क्या हाल बना रखा है, कबाड़ की तरह रखा है रिकार्ड, कहां-कहां फाइलें रखी हैं-एडीएम

ग्वालियर-
एडीएम रिंकेश वैश्य अचानक मोतीमहल स्थित सीएमएचओ ऑफिस पहुंच गए। जानकारी लगते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। एडीएम ने कार्यालय में पहुंचते ही एक-एक कुर्सी पर पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति नोट करना शुरू कर दी। जो कर्मचारी कुर्सी से नदारद थे, उनके चेहरे पर हवाईयां उड़ने लगी। इस दौरान आधा दर्जन विभागों से करीब एक दर्जन से अधिक फाइलों को जब्त किया गया है। एडीएम ने अव्यवस्थित रिकार्ड को देख कहा कि ये क्या हाल बना रखा है, कबाड़ की तरह रिकार्ड रखा है। कहां-कहां तो फाइलें घुसाकर रखी हुई है। इनको व्यवस्थित क्यों नहीं रखते।
कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देश पर एडीएम रिंकेश वैश्य सीएमएचओ ऑफिस पहुंचे थे। उनके साथ एसडीएम प्रदीप तोमर एवं पुष्पा पुषाम भी थे। कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन से रिकार्ड निकालने को कहा तो पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण बंद है, हाजिरी एक रजिस्टर में दर्ज हुई है। रजिस्टर में करीब 47 लोगों के नाम हस्ताक्षर थे। एडीएम ने हाथ में कागज लिया और एक एक कुर्सी पर पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू कर दिया। प्रशासनिक अफसर को सामने देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। उधर जो लोग बाहर चाय नाश्ता करने गए थे वह भी एडीएम के पहुंचने की खबर मिलते ही दौड़ते भागते दफ्तर पहुंचे। हालांकि उनकी हाजिरी रिकार्ड में नहीं ली गई है। स्थापना शाखा में फाइलों को उठाकर देखा तो कुछ में हस्ताक्षर नहीं थे, यहां से सेवा पुस्तिकाओं की फाइलें जब्त की गई है। राज्य बीमारी सहायता, पीसीपीएनडीटी एक्ट सहित करीब आधा दर्जन विभागों में निरीक्षण एवं फाइलें जब्ती में ली गई है।
सर हम तो जांच करने गए थेः
लिपिक संजीव शर्मा ने बताया कि हमारी टीम तो झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने गई थी। हम तो कार्यालयीन काम से गए थे। वहीं आईपी निवारिया ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से फील्ड में है। विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर रैली एवं पोस्टर आदि लगाने में जुटे हुए थे। जिला मलेरिया अधिकारी के पास काम से गए थे, इसी बीच आपका आना हो गया। किसी का कहना था कि लंच टाइम है तो नाश्ता करने बाहर गया था। हालांकि एडीएम बाद में नाम नोट करने की कहकर चले गए, लेकिन नाम लिखे नहीं गए।
घोटालों का संदेहः सीएमएचओ कार्यालय इन दिनों कलेक्टर के रडार पर है। यहां से स्थापना शाखा प्रभारी मुकेश गौतम को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। आरसीएच की अकाउंटेंट को नोटिस जारी किया जा चुका है। सूत्रों की माने तो सीएमएचओ कार्यालय में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी, इसलिए यह औचक निरीक्षण की कार्रवाई कर रिकार्ड जब्त कराया गया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...