ग्वालियर | आबकारी आयुक्त कार्यालय सेजिले के 23 बार लाइसेंस नवीनीकरण के प्रस्ताव वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं। इस मामले में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने तत्कालीन सहायकआबकारी आयुक्त संदीप शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

श्री शर्मा को अनियमितता व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में विगत सप्ताह निलंबित कर दिया गया था। कलेक्टर ने बताया कि संदीप शर्मा ने 23 बार के लाइसेंस के नवीनीकरण के प्रस्ताव उनके अनुमोदन के बिना ही अनुमोदित बताते हुए इन बार के नवीनीकरण के प्रस्ताव आबकारी आयुक्तके पास भेज दिए थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal