Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दाल बाजारमें सड़क पर खड़े वाहनों में होता है माल लोड, ट्रैफिक जाम स्थाई समस्यादाल बाजारमें सड़क पर खड़े वाहनों में होता है माल लोड, ट्रैफिक जाम स्थाई समस्यादाल बाजारमें सड़क पर खड़े वाहनों में होता है माल लोड, ट्रैफिक जाम स्थाई समस्या

ग्वालियर।
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल दाल बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या जगजाहिर है। दाल बाजार में ऑटो, विक्रम के साथ ही सड़क किनारे करीब 200 लोडिंग वाहन सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं, जिसके कारण यहां जाम लगने की समस्या स्थाई हो गई है। आलम यह है कि इस रूट से गुजरने में भी वाहन चालक कतराते हैं। क्योंकि दाल बाजार से जहां राहगीरों को महज 2 से 3 मिनट में गुजर जाना चाहिए, वहीं इस डेढ़ किलोमीटर का फासला तय करने में राहगीरों को 15- 20 मिनट लग जाते हैं।
हालांकि समस्या के समाधान के लिए पूर्व में ट्रैफिक पुलिस ने दाल बाजार मुख्य मार्ग के दोनों ओर लकीर खींची थी। व्यापारियों के साथ ही लोडिंग वाहन संचालकों को हिदायत दी गई थी कि लकीर के अंदर ही वाहन खड़े व माल लोड करें। लेकिन इन निर्देशों पर कुछ ही दिनों तक अमल हो सका। अब सड़क पर ही माल लोड करने के लिए घंटों वाहन खड़े रहते हैं, जिसके कारण वहां हर समय जाम लगा रहता है।
वहीं दूसरी ओर जाम के लिए दाल बाजार व्यापारी लोडिंग-अनलोडिंग की सही पार्किंग व्यवस्था न होने की बात कहते हैं। दाल बाजार व्यापार समिति के सचिव मनीष बांदिल ने बताया कि बाजार में करीब 650 व्यापारी हैं। लेकिन बाजार में माल लोड व अनलोड करने पार्किंग नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि अस्पताल रोड के पास सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है। अगर यहां गिर्राजी मंदिर के पास बन रही पार्किंग की तर्ज पर पार्किंग बना दी जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
दाल बाजार शहर के मुख्य रूट में से एक है। यहां से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिसमें स्कूल बसें भी शामिल हैं। इसके साथ ही दाल बाजार से ही रोजाना करीब 1000 वाहनों में सामान लोड किया जाता है। कई व्यापारियों के गोदाम दाल बाजार के बाहर हैं। ये व्यापारी जब भी बड़े वाहन में भरकर माल दाल बाजार लाते हैं, घंटों परेशानी बढ़ा देते हैं।
शिफ्टिंग के लिए तैयार नहीं व्यापारी
गौरतलब है कि दाल बाजार व लोहिया बाजार को शिफ्ट करने के प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास शिफ्टिंग के लिए जगह भी चिन्हित कर ली है। लेकिन व्यापारी दुकानें शिफ्ट करने के लिए तैयार नहीं हैं।
उचित रेट में दुकानें व सुरक्षा दें तो हो जाएंगे शिफ्ट
प्रशासन द्वारा अगर व्यापारियों को उचित रेट में दुकानें उपलब्ध कराई जाती हैं व सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं। तो हमें शिफ्ट होने में आपत्ति नहीं हैं। शहर के बीचों-बीच रहने पर भी आए दिन व्यापारियों के साथ लूट व अन्य अपराध हो जाते हैं। दाल बाजार में खींची गई लाइन के अंदर ही माल लोड व अन लोड हो इसके लिए फिर से प्रयास करेंगे।
मनीष बांदिल, सचिव, दाल बाजार व्यापार समिति
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...