ग्वालियर-
एनएचएआई ने हाईकोर्ट की युगल पीठ में अपना जवाब पेश कर दिया और तर्क दिया कि दो मई को वायपास पर ट्रैफिक चालू कर दिया है। इसलिए याचिका को खारिज किया जाए।

अवधेश सिंह तोमर ने वायपास पर निरावली रेलवे ओवर ब्रिज के टूट जाने को लेकर जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि ब्रिज के टूट जाने से शहर में हैवी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इससे आए दिन मौत हो रही हैं। ओवर ब्रिज घटिया निर्माण होने की वजह से टूटा है, लेकिन एनएचआई व रेलवे ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने इस संबंध में एनएचएआई से जवाब मांगा था। एनएचएआई ने जवाब पेश कर बताया कि वायपास से ट्रैफिक चालू कर दिया है। ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal