ग्वालियर-
राजा चौहान कोविशेष सत्र न्यायालय ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने तर्क दिया है कि राजा को भीड़ में हथियार चलाते हुए देखा था और वीडियो भी वायरल हुआ। अखबारों में फोटो भी छपी, लेकिन वह हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। कोर्ट ने इस आधार को पर्याप्त मानते हुए राजा को रिमांड पर भेज दिया। अब उसके जमानत आवेदन पर 15 मई को सुनवाई होगी।

एट्रोसिटी एक्ट को लेकर 2 अप्रैल 2018 को शहर में उपद्रव हो गया था। थाटीपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी। इस हिंसा के बीच राजा चौहान का हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत भी हुई थी। थाटीपुर थाने में राजा चौहान के खिलाफ हत्या व एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद उसे बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। जब उससे हथियार के संबंध में पूछा गया तो वह बोल रहा है कि झूठे अपराध में फंसाया है। पुलिस ने तर्क दिया कि रिवाल्वर लहराते हुए आरोपी का वीडियो वायरल हुआ था। उस हथियार को जब्त करना है। फरियादी मोहन जाटव, साक्षी राजेन्द्र जाटव व सचिन जाटव ने भी स्पष्ट किया है कि आरोपी राजा चौहान हथियार चलाते हुए देखा गया था। कोर्ट ने अभियोजन के तर्क से सहमत होते हुए कहा कि रिमांड पर भेजने के पर्याप्त आधार हैं। क्योंकि उससे हथियार बरामद करना है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal