Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मेट्रिमोनियल एजेंसी के संचालक को ग्वालियर में दबोचा, शोरूम के सामने खोल रखा था ऑफिस

ग्वालियर –
ग्वालियर पुलिस ने गुना के एक युवक आरोपी मनीष गुर्जर को सेना के रिटायर्ड कैप्टन से 2 लाख की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने शहर के मारूति शोरूम के पास मेट्रिमोनियल नाम से एक एजेंसी संचालित की हुई थी।
 
आरोपी युवक ने रिटायर्ड कैप्टन को उलझा कर 2 लाख की ठगी की, उनसे कहा कि आपका लाखों रुपए का इनाम निकला है, इसके लिए 2 लाख रुपए बैंक खाते में जमा करना होगा। कैप्टन विजय कुमार ने यह जमा करा दी, लेकिन इसके बाद भी इनाम नहीं मिला। यूपी पुलिस तक यह मामला पहुंचा। वहां से पता चला कि जिस खाते में राशि गई है, वह ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब बैंक का है।
 
 
युवक को कॉल कर ग्वालियर पुलिस ने झांसे में लिया : ग्वालियर के इंदरगढ़ थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि आरोपी मनीष गुर्जर को हमने कॉल किया। उसे बताया कि हमारा इनाम खुला था, राशि जमा करनी है। पहले उसने बैंक खाता नंबर दिया, लेकिन उसे इस भरोसे में ले लिया कि खाते में राशि जमा होना मुश्किल है। इसके बाद युवक को गुना से ग्वालियर बुलाया। वह जैसे ही पहुंचा तो उसे गिरफ्तार किया गया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...