ग्वालियर –
शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के सिरसौद गांव में पति-पत्नी कुएं में कूद गए। ग्रामीणों ने दोनों को कूदता देख तत्परता से रस्से डाल उन्हें बाहर निकाल लिया।



शिवकुमारी नाम की महिला का पति कल्याण परिहार शराब पीने का आदि है। नशे में वो पत्नी से अकसर मारपीट करता था। मंगलवार की दोपहर वो शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से मारपीट करने लगा। बचने के लिए उसकी पत्नी घर से भागी और कुएं में कूद गई। पत्नी को कुएं में कूदता देख शराबी पति भी कुएं में कूद गया। कुएं में कूदते ही उसका नशा काफूर हो गया और बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने कुएं में रस्से फेंक पहले पति फिर पत्नी को बाहर निकाल लिया। दोनों को कोई चोट नहीं आई है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal