Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बदमाशों ने भाभी से छेड़छाड़ कर जेवरात और 5 हजार नकद लूट लिएयुवक ने विरोध किया तोगोली मारकर हत्या कर दी

ग्वालियर-
भिंड लहार में शादी समारोह से गांव लौट रहे बाइक सवार लोगों को कट्टा दिखाकर बदमाशों ने रोक लिया। बाइक चला रहे युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के मौसेरे भाई से मारपीट कर 7 साल के भतीजे को नहर में फेंक दिया।
भाभी से छेड़छाड़ कर जेवरात और 5 हजार नकद लूट लिए। वारदात रविवार-सोमवार दरमियानी रात 12.30 बजे लहार थाने के सुंदरपुरा-छिदी गांव के कच्चे रास्ते पर हुई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
कट्टे की नाल पकड़ी तो चला दी गोली
लहार के वार्ड 13 निवासी बुद्व सिंह की बेटी रिंकी सिंह की रविवार को शिवहरे मैरिज गार्डन में शादी थी। शादी समारोह में बुद्व सिंह के परिवार के गंगा सिंह 45 पुत्र राजाराम कुशवाह निवासी कारे का पुरा अपनी पत्नी उर्मिला 42, बेटे कुनाल 7 और मौसेरे भाई रामू 35 पुत्र बालकिशन कुशवाह निवासी मंगरौली के साथ आए थे। रात में कार्यक्रम होने के बाद रामू, गंगा सिंह, उर्मिला बेटे कुनाल को लेकर बाइक से कारे का पुरा के लिए रवाना हुए। बाइक रामू चला रहा था। रात करीब 12.30 बजे सुंदरपुरा-छिदी के कच्चे रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने कट्टा दिखाकर रामू को बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक रुकते ही बदमाशों ने चाबी खींच ली।
बदमाश मारपीट कर जेवरात और नकदी मांगने लगे। जेवरात और नकदी देने में देरी हुई तो बदमाशों ने कुनाल को सूखी नहर में फेंक दिया। यह देखकर उर्मिला कुनाल को बचाने के लिए दौड़ी। कुनाल को फेंके जाने से रामू ने संघर्ष किया और बदमाशों के कट्टे की नाल पकड़ ली। नाल पकड़ते ही बदमाशों ने गोली चला दी। गोली रामू के सीने में दाहिनी ओर लगी। बदमाशों ने गंगा सिंह के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटा और नहर में कुनाल को उठाने गई उर्मिला के पास पहंुच गए। बदमाशों ने उर्मिला से मंगलसूत्र, झुमकी और 5 हजार रुपए लूट लिए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...