ग्वालियर-
दतियामेंप्रेमिका को वाट्सएप पर गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर दिखाने की कोशिश में हितेश कुशवाह 21 की मौत हो गई। वह पूर्व पार्षद मानसिंह कुशवाह का भतीजा था। युवक अपने कमरे में प्लास्टिक की टंकी पर चढ़कर गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर वाट्सएप पर अपनी प्रेमिका को फांसी कैसे लगाते हैं, दिखाने चढ़ा था, अचानक संतुलन बिगड़ा को पांव के नीचे से प्लास्टिक की टंकी सरक गई और गले में फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद दुपट्टा फट गया तो वह जमीन पर आ गिरा।
परिवार को घटना का पता सोमवार सुबह 8 बजे तब चला जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर बहनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो तस्वीर साफ हुई। पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद किया है, जिसमें फांसी लगाने के दो वीडियो मिले हैं। रविवार रात को हितेश अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर गेम खेलता रहा। इसके बाद सोने के लिए कमरे में चला गया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal