Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रशासन का सफल रहा नजरबंदी का फॉर्मूला, श्योपुर में गोली चली, बूथ कैप्चरिंग का भी प्रयास

ग्वालियर- भिंड प्रशासन का लोकसभा सभा चुनाव में नजरबंदी फॉर्मूला लगभग सफल रहा। आंशिक घटनाओं के बीच लोग बूथ पहुंचे। श्योपुर में उग्र भीड़ को काबू करने पुलिस को गोली चलानी पड़ी। मुरैना, दतिया और शिवपुरी में मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।

भिंड प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी संध्या राय, कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, बसपा प्रत्याशी बाबूलाल जामौर, अटेर विधायक डॉ. अरविंद भदौरिया, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, गोहद विधायक रणवीर सिंह, भिंड विधायक संजीव सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को घरों व रेस्ट हाउस में शाम साढ़े पांच बजे तक नजरबंद रखा।
भिंड में बूथ पर कब्जा करने आए उपद्रवियों ने सिपाही को पीटा
सुबह 7:30 बजे भिंड जिले के आलमपुर के कुरथर गांव में भाजपा समर्थक उत्तम सिंह कौरव पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे लहार रौन के जैतपुरा गुढ़ा गांव के पोलिंग बूथ नंबर 69-70 पर कब्जा करने आए उपद्रवियों ने होमगार्ड सैनिक मेघ सिंह और उसे बचाने आए सिपाही लोकेश सिंह पर भी हमला कर वर्दी फाड़ दी।
भारी पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ा। मेहगांव-गोरमी के अकलौनी पोलिंग बूथ नंबर 70 पर सुबह 8 बजे शरारती तत्व ने ईवीएम में भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के बटन पर फेविक्विक डालकर बटन चिपका दी। शिकायत पर मशीन बदली गई। लहार में धर्मपुरा गांव की पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सीसीटीवी कैमरे बंद कर फर्जी मतदान किए जाने की शिकायत की गई है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...