बढ़ता कारवाँ// सिंगरौली// राजकुमार सिंह/राघवेन्द्र सिंह
लगातार तार चोरी और खम्भो के छतिग्रस्त होने से आ रही है किसी साजिश की बू

सिंगरौली जिले में कुछ दिन से लगातार बिजली कटौती का मुद्दा राजनीतिक पार्टीयो द्वारा उठाया जा रहा था जिसको लेकर भाजपा के नेताओ द्वारा काँग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही थी की कांग्रेस की सरकार आते ही बिजली की कटौती सुरु हो गयी। वही काँग्रेस पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया गया की सरकार को बदनाम करने के लिए पूर्व बिजली कटौती के पीछे भाजपा का हाथ है क्योकि बिजली विभाग के द्वारा बिजली की कटौती से इंकार किया गया है । लेकिन जब बिजली कटौती का राज खुला तो सबके के होश उड़ गए क्योकि लगातार सिंगरौली जिले में हो रही बिजली कटौती के पीछे बिजली का तार चोरी होने और बिना किसी तूफान आँधी का बिजली पोल को रात्रि 12 बजे से 3 बजे के बिच छतिग्रस्त होने की घटना सामने आई है ।

वही बिजली विभाग का कहना है की बिजली खरावी को तपती धुप में तत्काल सुधार कर जनता के विच विजली पहुचाने का काम हम लोग कर रहे है।। एक तरफ हम लोग विजली बना रहे है दूसरी तरफ रात्रि में किसी गिरोह द्वारा बिजली के खम्भो को तोड़ तार चोरी कर ली जा रही है जिसकी सुचना हम लोग पुलिस को दे रहे है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही न देख अपराधियो के हौसले बुलन्द है।।।

कई थानो में विजली विभाग ने किया लिखित शिकायत
बिजली विभाग के द्वारा खम्बा तोड़े जाने और तार चोरी की घटना को लेकर
27 अप्रैल को 2 FIR मोरवा थाने दर्ज करवाया गया वही 28 अप्रैल को कोतवाली थाना बैढ़न में भी बिजली विभाग द्वारा FIR दर्ज करवाया गया लेकिन इसके बावजूद खम्बा तोड़े जाने और तार चोरी की घटना पर अंकुश लगता दिखाई नही दे रहा है
आपको बता दे कि 25 अप्रैल को शुक्ला मोड़ में खम्बो को तोड़ा गया, 26 अप्रैल को मोरवा सब स्टेशन के आगे 2 खम्बो को अज्ञात वाहन के द्वारा तोड़ दिया गया वही 27 अप्रैल को गोरबी 132 KV बिजली के खम्बो को तोड़ा गया और 28 अप्रैल को 132 KV को क्षतिग्रस्त किया गया जिससे 13 गांव की बिजली प्रभावित हुई है वही बीती रात बरगवां थाने अन्तर्गत गन्नई 11KV को क्षति ग्रस्त किया गया है जिसमे 21 पोल का तार चोरी कर ले जाया गया और 5 पोलो को तोड़ दिया गया वही इससे पूर्व बरका फीडर में तार चोरी करके बिजली को प्रभावित किया गया आपको बता दे कि जितने भी खंबे तोड़कर बिजली को प्रभावित करने का काम किया गया है वह महज चुनाव से एक हप्ते पहले 25, 26, 27, 28 को लगातार बिजली का खम्बा तोड़ना कही न कही किसी की साजिस का हिस्सा तो नही।।ये तो जाँच का बिषय है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal