Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था-पुराना ठेकेदार रूचि नहीं ले रहा,नई एजेंसी ने काम नहीं संभाला

ग्वालियर-
रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है। क्योंकि नई एजेंसी का ठेका हो चुका है, लेकिन काम नहीं संभाला है। जबकि पुराना ठेकेदार रूचि नहीं ले रहा है। ऐसे में स्टेशन पर प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी पसरी हुई दिखाई दे रही है। प्रबंधन कई बार नई एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के लिए कह भी चुका है, मगर अब तक असर कुछ नहीं हुआ है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 57 हजार यात्रियों की आवाजाही रहती है। यहां से करीब 150 से अधिक ट्रेने गुजरती है। झांसी मंडल के चुनींदा स्टेशनों में होने के बाद भी यहां सफाई व्यवस्था हमेशा चिंता का कारण रही है। विगत वर्ष में जिस एजेंसी के पास सफाई का ठेका था, उसे रेलवे करीब 4 लाख का भुगतान करता था। जिसमें कर्मचारियों की संख्या भी निर्धारित नहीं थी। सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण स्टेशन सफाई के मामले में रैकिंग में भी पिछड़ गया था। इसके चलते इस बार रेलवे ने करीब 24 लाख में सफाई का जिम्मा एक नई एजेंसी को दिया है। इस प्रक्रिया में ही करीब 6 माह गुजर गए, अब एजेंसी के साथ अनुबंध आदि प्रक्रिया फाइनल हो चुकी है। मगर कंपनी ने अब तक सफाई का काम संभाला ही नहीं है। जबकि ठेका खत्म हो जाने के कारण अब पुराना ठेकेदार इसमें रूचि नहीं ले रहा है। ऐसे में स्टेशन की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। स्टेशन प्रबंधक भी कई बार नई एजेंसी से संपर्क करके काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कह चुके हैं, जिससे स्थिति में सुधार हो सके, मगर अब तक एजेंसी ने गंभीरता नहीं दिखाई है।
लॉन्ड्री के पास कचरे का ढेरः
मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के पास रेलवे कॉलोनी में निवास करने वाले लोग कचरा डाल देते हैं। जिससे यहां पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे हादसों की भी आशंका रहती है। जब भी कोई वरिष्ठ अधिकारी आते हैं तो यहां पर सफाई करा दी जाती है, इसके बाद हालात जस के तस हो जाते हैं।
डीआरएम आ सकते हैं ग्वालियरः नवनियुक्त डीआरएम नीरज अम्बस्था चार्ज संभालने के बाद लगातार मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं। वह प्रति शनिवार किसी न किसी स्टेशन का जायजा ले रहे हैं। खबर है कि अगले शनिवार को वह ग्वालियर स्टेशन का भी निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में स्टेशन प्रबंधन पूरा प्रयास कर रहा है कि किसी भी तरह इसके पहले नई एजेंसी काम शुरू कर दे, जिससे सफाई व्यवस्था बेहतर दिखाई दे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...