ग्वालियर- वाट्सएप ग्रुप पर राजनीति से जुड़ी पोस्ट डालने वाले टीआई बिलौआ अभय प्रताप सिंह को एसपी नवनीत भसीन ने लाइन अटैच कर दिया है।

फिलहाल बिलौआ में नए टीआई की पोस्टिंग नहीं की गई है। बिलौआ थाने के टीआई अभय प्रताप सिंह ने सुबह करीब 8.30 बजे एक वाट्सएप ग्रुप पर यू-ट्यूब लिंक शेयर की थी। यू-ट्यूब लिंक कांग्रेस के समर्थन में थी। इसमें प्रियंका गांधी का एक भाषण था। टीआई की पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों काे भी भेज दिया। टीआई की पोस्ट एसपी नवनीत भसीन के पास भी पहुंच गई। एसपी ने इस मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि टीआई ने पोस्ट डाली थी। इस पर एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया।
इनकी डबरा पोस्टिंग और फिर बिलौआ पोस्टिंग का टाइम और जनचर्चाये भी चर्चाओं में हे किस तरह थोड़े समय डबरा आये फिर बिलौआ पोस्टिंग की जाँच की मांग भी उठी हे
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal