Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पेय जल की समस्या को गंभीरता पूर्वक हल करेः.कलेक्टर सीएम हेल्प लाईन के आवेदनों का समय पर निराकरण नही करने पर हुये नाराज

सिंगरौली 6 मई 2019 जिलें में पेय जल की समस्या के निदान हेतु जिला प्रशासन के द्वारा चुस्त दुरस्त व्यवस्था तैयार कराई गई है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी के द्वारा जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल समस्या के निदान हेतु सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग को जिम्मेदारिया सौपी गई है। वही इस कार्य के मानीटरिंग हेतु सभी उपखण्ड अधिकारियों को भी जिम्मदारी सौपी गई है। नगरीय क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त को जिम्मेदारी सौपी गई है। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ऋजु बाफनाए एसडीएम देवसर ऋतुराजए एसडीए माड़ा रोहत सिसोनियाए आयुक्त नगर निगम शिवेन्द्र सिंहएएसडीएम सिंगरौली नागेश सिंह डिप्टी कलेक्टर संजय जैनए सम्पदा सर्राफ सहित जिला के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के

हेतु तत्परता एवं गंभीरता के साथ निदान किये जाने हेतु निर्देश देते हुये कलेक्टर नें कहा कि अपने कार्य के साथ साथ इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग को निर्देश दिये कि बिगड़े हुयें हैन्ड पंम्पों का तत्काल सुधार कराया जाय।
सीएम हेल्प लाईन के आवेदन की समीक्षा करते हुयें जिन विभाग प्रमुखों के द्वारा समय पर आवेदनों का निराकरण नही किया गया है। तथा आवेदन निराकरण हेतु लंबित है। उनके प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुयें इनके विरूद्ध अर्थदण्ड लगाये जाने हेतु निर्देश दिया गया।एवं तीन दिवस के अंदर आवेदनों का निराकरण किये जाने हेतु कहा गया। उन्होनें ने अधूरे निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिये कि जो निर्माण कार्य अधूरे है उन्हें गुणवंत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाय। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिये कि माध्यमिक हाई स्कूल एवं प्राथमिक शाला के शिक्षको को अंग्रजीए गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश जिससे आगामी सत्र में गुणवंत्ता पूर्ण शिक्षा छात्रों को मुहैया कराया जाय सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया गया कि संस्थागत प्रसव हेतु डिलेवरी स्थलों को सुचारू रूप से व्यवस्थति करे नर्सो एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को दिया गया । तथा गेहु उपार्जन सुचारू रूप से लंक्ष्य के अनुसार निर्धारित समय पर भंण्डारण सहित परिवहन किये जाने के निर्देश दिये गये।शासन से प्राप्त आवेदन पत्रों का निर्धारित समय पर जानकारी दिये जाने एवं समय सीमा कें अंदर निराकृत हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकण किये जाने हेतु निर्देश कलेक्टर के द्वारा दिया गया। साथ ही परसौना से निगाही मोड़ तक निर्माणाधीन फोंरलेन सड़क के कार्य में गति लाने के साथ साथ विद्युत पोल की सिफ्टिंग किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...