Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेडक्रॉस ब्लड बैंक व युवा टीम सिंगरौली के स्थापना दिवस पर रक्तदान जनजागरूकता रैली व रक्तदान शिविर का आयोजन 08 मई को बैठक हुआ सम्पन्न।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक के संचालक – डॉ. आर.डी. द्विवेदी ने बताया कि 08 मई को पूरी दुनिया में “रेड क्रॉस डे” और “रेड क्रीसेंट डे” के रूप में मनाया जाता है और रेड क्रॉस के संस्थापक और प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले स्वर्गीय श्री हेनरी ड्यूना का जन्म 8 मई 1828 को हुआ था और पूरी दुनिया में रेड कॉस के सिद्धांतों को कार्य रूप देने के एहसान के रूप में हम लोग उनके जन्मदिन को “रेड क्रॉस डेके रूप में मनाते हैं और संयोग की बात है कि युवा सिंगरौली का स्थापना दिवस भी 8 मई ही है जिसके संस्थापक तत्कालीन कलेक्टर एम.आर.रघुराजेंद्रन और मार्गदर्शक श्री स्वरोचिष सोमवंशी हैं ।

वही पर 08 मई को *Yuva* सिंगरौली का *”स्थापना दिवस”* मनाया जाता है जिसके संस्थापक व मार्गदर्शक तत्कालीन *सिंगरौली कलेक्टर – एमआर रघुराजेन्द्रन (IAS)* व तत्कालीन *सिंगरौली युवा एसडीएम – स्वरोचिष सोमवंशी (IAS)* के मार्गदर्शन में युवाओ को सामाजिक कार्य, खेलकुद, स्वैछिक रक्तदान, जरूरतमन्दों ठंड से बचाने कपड़ा कम्बल वितरण- एहसास, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और युवाओ के कैरियर बनाने जैसे *”युवा प्रज्ञान”* में आईएएस, पीसीएस, आईपीएस, एसआई, इंजीनियरिंग कोचिंग की शुरुआत की गयी थी जिसके संचालक- मो.शारीब थे जो जिला जेल पचौर बैढन में जल प्रहरी के रूप पदस्थ थे अब उमरिया जेल में पदस्थ है जो आज भी उमरिया में ड्यूटी के बाद समय निकालकर *”युवा प्रज्ञान”* मात्र 1/- रुपये महीना प्रति छात्रों से लिया जाता है ।

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 07/05/2019 को शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक स्वैछिक रक्तदान जनजागरूकता हेतु रैली निकालकर व जगह जगह तिराहे – चौराहे पर योकसी डान्स ग्रुप के द्वारा *”नाटक नुक्कड़”* किया जायेगा और वही 08 मई 2019 को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक *”स्वैछिक रक्तदान शिविर”* का आयोजन मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम (रामलीला मैदान के पीछे) बलियरी रोड बैढन अस्पताल में सुनिश्चित हुआ है ।

उक्त बैठक में *”रक्तदान जागरूकता रैली”* शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक रैली का रूट – राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से होकर सब्जी मंडी से काली मंदिर रोड से होते हुये टाकीज मोड़ से वापस तुलसी मार्ग से अम्बेडकर चौक से होते हुये मिश्रा पॉली क्लिनिक अस्पताल पहुँचकर रैली का समापन किया जायेगा ।

बैठक में मुख्य रूप से *टीम युवा सिंगरौली* इंजी. आशीष शुक्ला व रमेश मेहदोले, जमुना सोनी,
*स्वतंत्र समाज सेवा समिति* सीए- मनोरमा शाहवाल व आशीष शाहवाल, *प्रयास ग्रुप*- शिवेंद्र पाण्डेय, *रेडक्रॉस*- डॉ.आर.डी. द्विवेदी, *मिश्रा पाली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम*- डॉ.डी.के. मिश्रा एवं स्टाफ, *अग्रवाल समाज*- अमरदीप भारूका, *जन कल्याण सेवा समिति*- फरदीन खान, *योकसी डांस ग्रुप*- योकसी *मुस्लिम वेलफेयर*-रेहाना सिद्दीकी, *उपभोक्ता फोरम*-सौरभ दुबे, *उन्नति फाउंडेशन*- संजय शाह है ।

*थैलेसीमिया मरीजो के लिए विशेष प्रयास*- जिले में 08 थैलेसीमिया मरीज चिन्हित है जिन्हें आयोजनो में आमंत्रित किया जायेगा और प्रत्येक मरीज को 8-8 रक्तदाताओं द्वारा जिम्मेदारी लेकर नियमित रक्तदान की व्यवस्था की जायेगी और
रेडक्रॉस रक्त लेने का कार्य निःशुल्क करेगा और मिश्रा पाली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम निःशुक्ल रक्त चढ़ाने का कार्य करेगा ।
*आयोजन की समुचित व्यवस्था मिश्रा पाली क्लिनिक- रेडक्रॉस और टीम युवा सिंगरौली देखरेख में सम्पन्न होगा ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...