सिंगरौली 6 मई 2019ध् नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा शहर में पेय जल आपूर्ति किये जाने हेतु आज सभी जोन के सहायक यंत्री एवं उप यंत्रियों की बैठक आयोजित कर कड़े निर्देश दिये कि हर हाल में पेयजल से संबंधित समस्याओं का निराकण किया जाना है। तथा पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कर इस भीषण गर्मी में पेय जल की समस्या का निराकरण किया जायेगा। हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी प्रत्येक वार्डो में पेयजल दिया जाना। उन्होनें ने बैठक के दौरान नोडल अधिकारी वार्डवार नियुक्त किये। जिसके तहत आरण्के जैन सहायक यंत्री मोबाईल नंम्बर 8959590981 को वार्ड क्रमांक 43ए44ए45ए29 को नियुक्त किया गया।

संतोष पाण्डेय सहायक यंत्री मोबाईल नंम्बर 7000690058 को वार्ड क्रमांक 39ए40 एवं 41 को नियुक्त किया गया। रत्नाकर गजभियें को वार्ड क्रमांक 30ए31एवं 42 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। सिद्धर्थ सिंह सहायक यंत्री मोण् 9953291033 को वार्ड 12 से 22 तक एवं वार्ड क्रमांक 32 से 38 तक को नोडल अधिकारी तथा जेण्पी त्रिपाठी सहायक यंत्री मोण् 9098356675 को वार्ड 23 से 28 तक तथा आरण्पी शर्मा सहायक यंत्री मोण् 8770879966 को वार्ड 1 से लेकर 11 तक का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।निगमायुक्त के द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि अपने अधिनस्थ उप यंत्रियों के साथ प्रति दिवस पेयजल मानीटरिंग करे एवं पेयजल वार्डो में दिया जाना सुनिश्चित करे। पूरे कार्य की देखरेख हेतु कार्यपालन यंत्री व्हीण्पी उपाध्याय को जिम्मेदारी सौपी गई है। एवं कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी भी कार्यपालन यंत्री को सौपी गई है। आगे उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि कार्यपालन यंत्री प्रति दिवस की जानकारी प्राप्त करेगे एवं रूट चार्ट तैयार करेगे कि वाटर टैंकर किन किन स्थनों पर जायेगे। चालक का मोबाईल नम्बर भी अपने पास रखेगे। आगे उन्होनें ट्यूबबेल पम्प हैन्डपंम्पो को भी चुस्त दुरस्त रखने का निर्देश दिये। नगर वासियों से उन्होनें ने अपील किया है कि मेरा प्रयाश है कि पेयजल संकट नही आने दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की पेयजल से संबंधित समस्या होतों अपने वार्ड के नोडल अधिकारी को दिये गये मोबाईल नंम्बर के माध्यम से अवगत कराये। यदि इनके द्वारा भी निदान नही किया गया तों कार्यपालन यंत्री के मोबाईल नम्बर 8959591001 पर सूचित करे। बैठक के दौरान उपायुक्त आरण्पीण् वैश्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal